1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'भाबीजी घर पर हैं' के राइटर का हुआ निधन, कैंसर से हुई मौत, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

'भाबीजी घर पर हैं' के राइटर का हुआ निधन, कैंसर से हुई मौत, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

 Published : Mar 24, 2025 06:03 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 06:09 pm IST

टीवी जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'भाबीजी घर पर हैं' और 'जीजाजी छत पर हैं' जैसे कॉमेडी सीरियल्स के राइटर मनोज संतोषी का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे।

Manoj Santoshi- India TV Hindi
मनोज संतोषी की कैंसर से हुई मौत Image Source : INSTAGRAM

'भाबीजी घर पर हैं', 'जीजाजी छत पर हैं', 'हप्पू की उलटन पलटन' जैसे कॉमेडी सीरियल्स के मशहूर राइटर मनोज संतोषी का निधन हो गया। 23 मार्च को हैदराबाद में लीवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनकी मौत हो गई। स्क्रीनराइटर मनोज संतोषी, जिन्होंने शिल्पा शिंदे के हिट शो 'भाबीजी घर पर हैं' के स्क्रीनप्ले और दमदार डायलॉग लिखे हैं। उन्होंने इसके अलावा भी कई लोकप्रिय टेलीविजन शोज के लिए काम किया था। उनके मौत की खबर से टीवी जगत में शोक पसर गया है। उनके यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहने से हर कोई सदमे में है और सोशल मीडिया उनके फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

लीवर कैंसर से हुई मनोज संतोषी की मौत

मनोज संतोषी को लेकर पिछले महीने खबर आई थी कि वे लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'एफआईआर' की एक्ट्रेस कविता कौशिक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए उनका हेल्थ अपडेट भी दिया था। साथ ही उनकी बीमारी के बारे में भी बताया था। लंबे समय से चल रहे इलाज के दौरान वह जिंदगी की जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार के लिए मनोज के पार्थिव शरीर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ले जाया गया है। मनोज संतोषी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रामघाट के रहने वाले थे। उन्होंने कस्बा जरगंवा स्थित इंटर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। मनोज संतोषी एक जिंदादिल इंसान थे। वह हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए एक पैर पर खड़े रहते थे। उन्होंने अपने सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में अलीगढ़ के सुमित सराफ और संजय माहेश्वरी को काम करने का मौका भी दिया था। इस शो से उनकी किस्मत चमक गई और दोनों टीवी स्टार बन गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन