1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं भारती सिंह, बेबी बॉय को बाहर लेकर निकले पापा हर्ष, देखें तस्वीरें

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं भारती सिंह, बेबी बॉय को बाहर लेकर निकले पापा हर्ष, देखें तस्वीरें

 Published : Apr 07, 2022 08:22 pm IST,  Updated : Apr 07, 2022 08:25 pm IST

हर्ष बेटे को गोद में लिए दिखाई दिए। वहीं कॉमेडियन भारती के फेस पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी।

bharti singh- India TV Hindi
bharti singh Image Source : INST/BOLLYWOODSTORI

Highlights

  • भारती हॉस्पिटल से वह डिस्चार्ज हो गई हैं
  • अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पति हर्ष लिंबचिया और बेबी बॉय के साथ नजर आईं

मनोरंजन जगत में लाफ्टर क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह के घर हाल ही में किलकारी गूंजी हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। भारती सिंह ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम किया और डिलीवरी से पहले तक वह शूट करती रहीं इसके लिए उनकी चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने नेपाली रीति रिवाज से गुपचुप तरीके से रचाई शादी! फोटो बन रही है गवाह

अब भारती हॉस्पिटल से वह डिस्चार्ज हो गई हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पति हर्ष लिंबचिया और बेबी बॉय के साथ नजर आईं। हॉस्पिटल के बाहर से भारती और हर्ष के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

हर्ष बेटे को गोद में लिए दिखाई दिए। वहीं कॉमेडियन भारती के फेस पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी। उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई। 

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने नेपाली रीति रिवाज से गुपचुप तरीके से रचाई शादी! फोटो बन रही है गवाह

इस दौरान भारती पर्पल कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट नजर आईं तो वहीं हर्ष, ब्लू शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने बच्चे को संभालते दिखे।

बता दें भारती सिंह शादी के पांच साल बाद मां बनी हैं। कई दिनों से भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ-साथ उनके फैंस भी उनके पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारती ने प्रेग्नेंसी में कई महिलाओं के लिए मिसाल कायम की है। भारती सिंह ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम किया जिसके चलते उनकी हर तरफ तारीफ हो रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन