1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कृपया मुझे गिफ्ट न दें', भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से उपहार न देने की अपील, बताई वजह

'कृपया मुझे गिफ्ट न दें', भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से उपहार न देने की अपील, बताई वजह

 Published : Feb 21, 2026 12:12 am IST,  Updated : Feb 21, 2026 12:12 am IST

भारती सिंह ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वे उन्हें गिफ्ट न दें, उनका कहना है कि उनका प्यार और सपोर्ट उनके लिए महंगे तोहफे से ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने बताया कि उन्हें महंगे गिफ्ट लेने में अजीब लगता है और वे चाहती हैं कि फैंस अपने पैसे बचाएं।

bharti singh- India TV Hindi
भारती सिंह Image Source : SCREEN GRAB FROM LIFE OF LIMBACHIYAA'S

अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में भारती सिंह ने अपने फैंस से दिल से रिक्वेस्ट की कि वे उनके लिए गिफ्ट न लाएं और न ही भेजें। पॉपुलर कॉमेडियन ने हाथ जोड़कर समझाया कि उनका प्यार और सपोर्ट उनके लिए किसी भी मटेरियल गिफ्ट से ज्यादा मायने रखता है। भारत की 'क्वीन ऑफ कॉमेडी' भारती ने अपनी अपील के पीछे का कारण भी बताया है और वजह जान सभी भारतीय कॉमेडियन भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारती का ये वीडियो जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है, जिसकी वजह से वह फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

भारती सिंह ने फैंस को उपहार न देने की अपील

भारती सिंह ने फैंस से यह अपील करने के पीछे का कारण बताते हुए, कहा कि उन्हें और हर्ष लिम्बाचिया को इतने महंगे गिफ्ट लेने में अजीब लगता है और वह चाहती हैं कि फैंस अपने पैसे बचाएं या किसी काम के काम में इस्तेमाल करें। खासकर पढ़ाई करने वालों बच्चों को अपनी पॉकेट मनी बचाने के लिए कहा। उनके इमोशनल मैसेज को ऑनलाइन खूब तारीफ मिल रही है और कई लोगों ने उनकी सादगी और ईमानदारी देख उन्हें दुनिया का सबसे प्यारा इंसान भी कहा। भारती सिंह ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में वेलेंटाइन पर फैंस से मिले प्यार और गिफ्ट की झलक दिखाई। साथ ही अपने वीडियो में हाथ जोड़कर कहा, 'मेरी हाथ जोड़कर मेरे सभी फैन क्लब और फैंस से यही रिक्वेस्ट है कि आप सभी प्लीज मुझे प्यार दे। हमारी चीजें जो आपको एंटरटेन कर रही है, उसे पसंद कीजिए। लाइक, शेयर कीजिए, लेकिन गिफ्ट मत दीजिए यार।'

भारती सिंह ने अपने नन्हें फैंस को कहा धन्यवाद

कॉमेडियन भारती सिंह ने आगे कहा, 'अभी आप लोग बहुत छोटे-छोटे बच्चे हो... पढ़ाई कर रहे हो तो आप लोग अपनी पॉकेट मनी से जो पैसे हमारे लिए बचाकर गिफ्ट लाते हो... मेरे लिए, हर्ष, गोला या काजू के लिए तो प्लीज ऐसा मत करो बच्चों।' आगे उन्होंने कहा, 'फर्ज हमारा बनाता है आपके लिए कुछ करना चाहिए, लेकिन आप लोग हमें बहुत कुछ देते हों। अब नेक्स्ट टाइम देखना अगर आप कुछ लाए तो अब हमारे जितने फैंस हैं, उनके लिए एक फैन मीट जरूर रखेंगे।'

ये भी पढे़ं-

तलाक की अफवाहों के बीच दिव्या अग्रवाल का रोमांटिक पोस्ट, पति संग शेयर किया कोजी वीडियो, बोलीं- तुम ही मुझे समझाते हो

क्या सरप्राइज ओपनिंग दे पाएगी मृणाल और सिद्धांत की 'दो दीवाने सहर में'? पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन