1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 18: 'एक फोन में निपटा दूंगा...' विवियन को कंटेस्टेंट ने दी धमकी, अब निकलेगी हेकड़ी!

Bigg Boss 18: 'एक फोन में निपटा दूंगा...' विवियन को कंटेस्टेंट ने दी धमकी, अब निकलेगी हेकड़ी!

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 23, 2024 06:19 pm IST,  Updated : Nov 23, 2024 06:19 pm IST

बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों को उनके गेम के बारे में बताते हैं और अक्सर किसी ना किसी कंटेस्टेंट को निशाने पर लेते रहते हैं। इस बार सलमान खान के निशाने पर वो कंटेस्टेंट आने वाला है जो अक्सर किसी ना किसी कंटेस्टेंट से पंगा लेता दिखाई देता है।

Bigg Boss 18- India TV Hindi
इस वीकेंड का वार में इन कंटेस्टेंट्स की लगेगी क्लास Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 18 के पिछले कुछ एपिसोड्स में हाई बोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ऐसे में दर्शक बेसब्री से वीकेंड का वार का इंतजार कर रहे थे। सलमान खान जब-जब आते हैं, घरवालों को उनके गेम से लेकर उनकी गलतियों तक से रू-ब-रू कराते हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट भी डरे होते हैं कि कहीं इस बार सलमान खान का गुस्सा उन पर ना फूट जाए। हाल ही में मेकर्स की ओर से वीकेंड का वार का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जहां सलमान खान रजत दलाल और दिग्विजय राठी को निशाने पर लेते नजर आए और उन्हें आईना भी दिखाया।

वीकेंड का वार में लगेगी रजत दलाल की क्लास

सलमान खान पहले रजत दलाल को निशाने पर लेते हैं। वह उस मुद्दे को उठाते हैं, जब रजत दलाल विवियन के पास जाते हैं और उनके कान में करणवीर मेहरा की पहुंच वाली बात को गलत तरीके से पेश करते हैं और अपनी ताकत की बात कहते हैं। सलमान इस पर कहते हैं- 'विवियन के कान में जाकर कहना कि उसका नुकसान हो जाएगा, ये इधर है तो मैं इधर हूं (ऊपर हूं)। एक फोन मे निपटा दूंगा। मेरा ये कॉन्टेक्ट है... वो कॉन्टेक्ट है। वो खुद कुछ भी नहीं है।'

विवियन को धमकाना रजत को पड़ा भारी

सलमान आगे कहते हैं- 'अगर मुझे किसी को चेतावनी देनी है या समझाना है ना तो मैं किसी और का नाम लेकर ये नहीं बोलूंगा। जिससे पंगा लेना है मुझे मैं ठीक से लूंगा।' ये सुनकर रजत दलाल चुप्पी साधे बैठे रहते हैं। दरअसल, बीते एपिसोड में रजत दलाल ने विवियन से कहा था कि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है और इसी के साथ वह विवियन को धमकाते दिखे थे।

दिग्विजय की निजी जिंदगी को लेकर किया बड़ा खुलासा

इसके बाद सलमान खान दिग्विजय राठी को निशाने पर लेते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा भी बड़ा खुलासा करते हैं। सलमान कहते हैं- 'दिग्विजय, आपकी एक आदत है कि आप कोई भी चैप्टर खतम नहीं करते हो। बाहर भी आपका ट्रैक रिकॉर्ड कुछ ऐसा ही है। बाहर आपकी एक गर्लफ्रेंड है।' इस पर दिग्विजय ना में जवाब देते हैं। दिग्विजय की बात सुनकर सलमान कहते हैं कि 'आपकी नजर में नहीं है, लेकिन उनकी नजर में है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन