1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: राजीव अदतिया की वापसी से उड़े घर वालों के होश, क्या शो में आएगा नया ट्विस्ट?

Bigg Boss 15: राजीव अदतिया की वापसी से उड़े घर वालों के होश, क्या शो में आएगा नया ट्विस्ट?

 Published : Jan 17, 2022 02:50 pm IST,  Updated : Jan 17, 2022 02:59 pm IST

बिग बॉस 15 एक बार फिर से राजीव अदतिया की वापसी होने वाली है। इस बार उनकी एंट्री शो को एक नई ट्विस्ट दे सकती है।

Bigg Boss 15- India TV Hindi
Bigg Boss 15: राजीव अदतिया की वापसी से उड़े घर वालों के होश, क्या शो में आएगा नया ट्विस्ट? Image Source : INSTAGRAM/COLORS TV

Highlights

  • राखी सावंत के पति रितेश के साथ राजीव भी शो से बाहर हो गए थे।
  • राजीव के आने से घर वालों के बीच अलग ही हैरानी देखने को मिली।

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15  में राजीव अदतिया का सफर पिछले महीने खत्म हो चुका था। हालांकि, आने वाले एपिसोड में मेकर्स के पास आपके लिए एक सरप्राइज है। जी हां, राजीव बिग बॉस 15 में फिर से एंट्री करेंगे और उनकी एंट्री शो में एक ट्विस्ट लाएगी।

कलर्स इंस्टाग्राम हैंडल की तरफ से साझा किए गए हालिया प्रोमो उनकी वापसी के बारे में बताया है। राजीव की वापसी पर घरवालों की अपनी अलग प्रतिक्रिया थी।

राजीव अदतिया बिग बॉस 15 से राखी सावंत के पति रितेश के साथ बाहर हो गए थे। अपकमिंग एपिसोड के नए प्रोमो में राजीव फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। वह घरवालों के लिए नई चुनौतियों की घोषणा करते हैं। 

उनकी एंट्री के बाद शमिता शेट्टी दौड़ती है और उन्हें गले लगाती है। राजीव ने कंटेस्टेंट्स को चेतावनी दी कि वह अब उनका जीना मुश्किल कर देंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि टिकट टू फिनाले का फैसला अब उनके हाथ में है।

लंदन में जन्मे और पले-बढ़े राजीव अदतिया एक मॉडल रह चुके हैं। वह अब एक बिजनेस मैन भी हैं। वह एक ट्रेन्ड एक्टर हैं और उन्होंने लंदन में परफॉर्मिंग आर्ट्स की पढ़ाई की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन