1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: सुरभि चंदना, मुनमुन दत्ता समेत टीवी की 4 मशहूर हस्तियों की होगी शो में एंट्री

Bigg Boss 15: सुरभि चंदना, मुनमुन दत्ता समेत टीवी की 4 मशहूर हस्तियों की होगी शो में एंट्री

 Published : Jan 02, 2022 12:01 pm IST,  Updated : Jan 02, 2022 12:04 pm IST

बिग बॉस 15 में टीवी की चार नामी हस्तियों की एंट्री होने वाली है। ये हस्तियां शो के मौजूदा कंटेस्टेंट्स के लिए चुनौती बन कर आई हैं।

Bigg Boss 15- India TV Hindi
Bigg Boss 15: सुरभि चंदना, मुनमुन दत्ता समेत टीवी की इन मशहूर हस्तियों की होगी शो में एंट्री Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • बिग बॉस में अब नया ट्विस्ट आने वाला है
  • चार नए सेलेब्स अब शो में नजर आएंगे
  • शो के नए चेहरे टीवी जगत में काफी लोकप्रिय हैं

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में सलमान खान ने आने वाले ट्विस्ट के बारे में एक बड़ा खुलासा किया था। शो के हालिया एपिसोड में, होस्ट ने साझा किया कि टीवी इंडस्ट्री की चार लोकप्रिय हस्तियां शो में करने के लिए तैयार हैं, जो घरवालों के लिए एक नई चुनौती बनने जा रही हैं।

जाहिर है शो में इन बड़े नामों से घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के लिए चुनौती पेश होने जा रही है। टीवी की चर्चित हस्तियां जो बिग बॉस के शो में एंट्री करने वाली हैं वे हैं - सुरभि चंदना, विशाल सिंह, मुनमुन दत्ता और आकांक्षा पुरी।

अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को इस नए और चौंकाने वाले ट्विस्ट के बारे में बताते हैं। वह उन्हें बताते हैं कि 4 मशहूर हस्तियां शो में एंट्री करेंगी।

इसके बाद, सुरभि चंदना कंटेस्टेंट के टास्क में 'खामियां' खोजने और उन्हें रद्द करने की बात पर सवाल उठाती हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद वह उन्हें चुनौती देती हैं कि वे अब 'खामियों' को खोज कर के दिखाएं। प्रोमो में दिखाया गया है कि आने वाले एपिसोड में उन्हें किन बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

जो चार नए सेलेब्स अब शो में नजर आएंगे, वे टीवी जगत में काफी लोकप्रिय हैं। सुरभि चंदना को नागिन 5 और इश्कबाज़ में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, विशाल सिंह ने साथ निभाना साथिया के साथ फेम हासिल किया, मुनमुन दत्ता को तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी के रूप में प्यार मिला है और आकांक्षा पुरी को विघ्नहर्ता गणेश में पार्वती की भूमिका के लिए जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन