1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: फिनाले से 2 दिन पहले शो में हुई इस शख्स की एंट्री, फाइनलिस्ट पर मंडराया बड़ा खतरा

Bigg Boss 16: फिनाले से 2 दिन पहले शो में हुई इस शख्स की एंट्री, फाइनलिस्ट पर मंडराया बड़ा खतरा

 Written By: IANS Edited By: Poonam Shukla
 Published : Feb 10, 2023 12:39 pm IST,  Updated : Feb 10, 2023 12:41 pm IST

Rohit Shetty In Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' के फिनाले में केवल दो ही दिन बाकि है। हाल ही में शो में रोहित शेट्टी की एंट्री हुई है।

twitter- India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : TWITTER

टीवी के विवादित शो 'बिग बॉस 16' का बस अब अंतिम समय आ गया है। इस समय का फाइनलिस्ट लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब केवल दो दिनों के बाद बिग बॉस को 16वें सीजन का विनर मिल जाएगा, लेकिन इतनी आसानी के थोड़ी का बिग बॉस खत्म होगा अभी तो रियल खतरा बाकि है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना हाल ही में शो में रोहित शेट्टी की एंट्री हुई है। उनके घर में आते ही कंटेस्टेंट्स पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। 

Gadar 2: ‘गदर’ में इस बार नहीं दिखेंगे ये फेमस 5 कलाकार, होगा ये बड़ा बदलाव

'बिग बॉस 16' के अपकमिंग एपिसोड में, स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के होस्ट व फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पांच फाइनलिस्ट से कुछ खतरनाक स्टंट करवाते हुए नजर आएंगे। अपकमिंग एपिसोड के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि रोहित अपने सिग्नेचर स्टाइल ऑफ एक्शन में घर में एंट्री करते हैं, वह एक बड़ी कांच की दीवार को लात से तोड़कर घर में प्रवेश करते हैं। रोहित शेट्टी शालिन भनोट, प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे को गार्डन एरिया में इकट्ठा होते हैं।

Rakhi Sawant ने शेयर किया आदिल खान के साथ रोमांटिक वीडियो, यूजर्स ने किया ट्रोल

एक अन्य प्रोमो में, शिव, एमसी स्टेन और अर्चना को शो में उनके अब तक के सफर को दिखाया गया है। शिव ठाकरे स्टेज की ओर चलते हैं और बिग बॉस यारों का यार और मंडली का दिल और दिमाग कहकर उनकी प्रशंसा करते हैं। वही बिग-बॉस अर्चना के बारे में बात करते हैं, जो सीजन की सबसे बड़ी एंटरटेनर हैं। एमसी स्टेन को उनकी यात्रा दिखाए जाने के बाद, बिग बॉस ने कहा कि वह न केवल पी-टाउन, बल्कि पूरे देश के स्टार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन