1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gadar 2: ‘गदर’ में इस बार नहीं दिखेंगे ये फेमस 5 कलाकार, होगा ये बड़ा बदलाव

Gadar 2: ‘गदर’ में इस बार नहीं दिखेंगे ये फेमस 5 कलाकार, होगा ये बड़ा बदलाव

 Published : Feb 10, 2023 12:05 pm IST,  Updated : Feb 10, 2023 12:14 pm IST

Gadar 2: फिल्म ‘गदर 2’ में बड़ा बदलाव होने वाला है। इस फिल्म में तारा सिंह और शकीना के बेटे के रोल में इस बार भी उत्कर्श शर्मा नजर आएंगें। वही इस बार फिल्म का हिस्सा ये पांच किरदार नहीं होंगे।

twitter- India TV Hindi
Gadar 2 Image Source : TWITTER

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Amisha Patel) की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘गदर-2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। पठान के बाद अगर फैंस किसी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो वह ‘गदर-2’ ही है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2001 में आया था, लेकिन इस बार कुछ किरदारों की झलक आपको दूसरें पार्ट में देखने नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं वह कौन-कौन है। 

Rakhi Sawant ने शेयर किया आदिल खान के साथ रोमांटिक वीडियो, यूजर्स ने किया ट्रोल

गदर-2 में अशरफ अली यानी अमरीश पुरी को फैंस बहुत करने वाले हैं। बता दें अमरीश पुरी के साथ-साथ ओमपुरी, विवेक शौक, मिथलेश चतुर्वेदी, डॉली बिंद्रा, मुस्ताक खान, टोनी मीरचंदानी इस बार नजर नहीं आने वाले हैं। अमरीश पुरी का साल 2005 में निधन हो गया था, जिसके कारण अब फिल्म में उनकी जगह कोई और लेने वाला है। वही गदर-2 में इस बार ओमपुरी भी नजर नहीं आने वाले हैं, क्योंकि साल 2017 में उनका भी निधन हो गया। वही साल 2011 में विवेक शौक का भी निधन हो गया था। मिथलेश चतुर्वेदी ने भी साल 2022 में दूनिया को अलविदा बोल दिया था। 

Smriti Irani की बेटी शैनेल ईरानी शादी के बंधन में बंधी, बिना VIP केवल 70 लोग हुए शामिल, देखिए तस्वीरें

निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, नई फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'गदर 2' फिल्म में मनीष वाधवा जो एक काफी पॉपुलर एक्टर है, ये 'गदर 2' में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। अभी तक फिल्म मेकर्स ने 'गदर 2' के स्टार कास्ट रिवील नहीं की है। 'गदर: एक प्रेम कथा' साल 2001 में रिलीज हुई थी जो जिसकी कहानी देश के विभाजन पर बेस्ड थी। फिल्म ब्लॉक बस्टर्स साबित हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन