1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss: चिट्ठी पढ़कर घर के सदस्य क्यों हुए इमोशनल, शो में आएगी आंसुओं की बाढ़

Bigg Boss: चिट्ठी पढ़कर घर के सदस्य क्यों हुए इमोशनल, शो में आएगी आंसुओं की बाढ़

 Published : Dec 15, 2022 06:08 pm IST,  Updated : Dec 15, 2022 06:08 pm IST

Bigg Boss: 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ते हुए दिख रहे हैं। प्रोमो में निमृत और शालीन भनोट की झलक दिखाई गई है। दोनों रोते हुए नजर आ रहे हैं।

BIGG BOSS- India TV Hindi
BIGG BOSS Image Source : BIGG BOSS

Bigg Boss: सलमान खान का मसालेदार और सस्पेंस से भरा रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो ने धूम मचा के रखा हुआ है। 'बिग बॉस' के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट ने शो में धूम मचा के रखी है। घर के किस सदस्य की कप्तानी से घरवालों को होगी खुशी और किसे होगा दुख यह बात तो आप देखी चुके हैं। कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में रोज नए - नए ड्रामे देखने को मिलते हैं। इस बीच इन कंटेस्टेंट्स के बीच कई बार झगड़े देखने को मिले तो कभी घरवालों की मस्ती ने भी लोगों का दिल जीता, लेकिन 'बिग बॉस' का अपकमिंग एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है।

आने वाले एपिसोड में 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स को एक तोहफा देने वाले हैं। अगले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को उनके घर से आने वाली चिट्ठी मिलेगी, जिसके बाद हर कोई इमोशनल होता हुआ नजर आएगा। इस एपिसोड की एक झलक मेकर्स ने फैंस को दिखाया है।

शो के अपकमिंग एपिसोड ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस सीजन में पहली बार लड़ाई नहीं इमोशन दिखया गया है। इस प्रोमो में 'बिग बॉस' घर के सभी कंटेस्टेंट को लिविंग एरिया में इकट्ठा करते हैं और उन्हें बताते हैं कि आज कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों की चिट्ठी मिलने वाली है। इस बात को सुनकर ही हर कोई थोड़ा इमोशनल हो जाता है। इसके बाद एक-एक करके कंटेस्टेंट को एक रूम में भेजा जाता है, जो अंदर से पूरी तरह लाइब्रेरी की तरह सजा होता है और फिर वह अपनी घर से आई चिट्ठी पढ़ते हैं। हालांकि, प्रोमो में सिर्फ Nimrit Kaur Ahluwalia और Shalin Bhanot की झलक दिखाई गई है, जो अपने परिवार की चिट्टी पढ़कर रोते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को खूब पसंद किया जा रहा है।  

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और पत्रलेखा हुईं हादसे का शिकार, विराट को लगा झटका

Anupamaa: अनुज घर के इस सदस्य पर होगा आग बबूला, पाखी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

जेम्स कैमरून इस वजह से 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के प्रीमियर में नहीं हुऐ शामिल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन