Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने रोया फिर से चिकन का रोना, बिग बॉस ने लगाई जोर से फटकार

Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने रोया फिर से चिकन का रोना, बिग बॉस ने लगाई जोर से फटकार

Written By: Ritu Tripathi @ritu_vishwanath Published : Nov 03, 2022 05:25 pm IST, Updated : Nov 03, 2022 06:26 pm IST

Bigg Boss 16, Shalin Bhanot Demands for extra Chicken: बिग बॉस के घर में शालीन भनोट का चिकन राग काफी लंबे समय से चल रहा है। इसलिए अब इस मुद्दे पर 'बिग बॉस' के सब्र का बांध टूट गया है।

Bigg Boss 16- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB Bigg Boss 16

Bigg Boss 16, Shalin Bhatt and Archana Gautam: 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर में अब हर दिन खेल का मजा दोगुना होता जा रहा है। एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट घर के अंदर हैं जो बिना बात के भी विवाद खड़ा करने में माहिर हैं। इस बार सारे कंटेस्टेंट्स में सबका ध्यान  मशहूर टीवी एक्टर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) पर ज्यादा है, क्योंकि वह लगातार चिकन मांगने को लेकर झगड़े कर रहे हैं और अब तो उनका ये चिकन राग बिग बॉस को भी नाराज कर गया है। 

कंटेस्टेंट के साथ दर्शक भी पक गए  

पहले भी शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच शालीन भनोट (Shalin Bhanot)  खुद के लिए ज्यादा चिकन मांगते रहते हैं। इसके कारण उनके कई बार झगड़े भी हुए हैं। लेकिन हद तो तब हो गई जब आए दिन ही शालीन भनोट अपने माइक से बिग बॉस को यह बोलते नजर आने लगे कि बिग बॉस प्लीज चिकन भिजवा दो। बात तो ये है कि दर्शक भी अब इस बात को सुन-सुन कर अब पक चुके हैं।

चिकन की डिमांड ने दिलाया बिग बॉस को गुस्सा 

इसके साथ ही अब बिग बॉस के सब्र का बांध भी टूट गया है। बिग बॉस के नए प्रोमो के अनुसार अब शालीन भनोट की एक्स्ट्रा चिकन वाली मांग को लेकर बिग बॉस ने उनकी क्लास लगाई है। प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस ने शलीन को कॉन्फ्रेंस रूम में बुला लिया है।

खूब लगी शालीन की क्लास

बिग बॉस के प्रोमो में हम देख सकते हैं कि शालीन भनोट दोबारा बिग बॉस से एक्स्ट्रा चिकन की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद बिग बॉस ने कहा, ‘शालीन ये कोई नई समस्या है क्या, आप लोगों को पूरा चिकन दिया जा रहा है’। जिस पर शालीन ने कहा, ‘बिग बॉस से समस्या कभी खत्म ही नहीं होती, घर के बाकी सदस्यों की वजह से मुझे पूरा चिकन नहीं मिल पा रहा है।’ इसके साथ ही बिग बॉस ने सभी घर वालों को यह साफ कर दिया है कि अलग से कोई चिकन नहीं आएगा।

बालों में गजरा, कानों में झुमके, Janhvi Kapoor को देख लोगों को याद आईंं श्रीदेवी

अर्चना गौतम का बरसा गुस्सा 

इसके बाद प्रोमो में अर्चना गौतम भी शालीन भनोट पर बरसती नजर आ रही हैं। अर्चना गुस्से में कहती हैं, 'ये टीवी सीरियल ही क्यों नहीं करता, यहां आया ही क्यों है?, ऐसे लोगों की यहां कोई जरुरत नहीं हैं'। इस सब से शालीन भी अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं, जिस पर टीना दत्ता उन्हें शांत करने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि आज बिग बॉस 16 का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है। आज घर के नए कप्तान का चुनाव भी होना होना है।

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश से शादी पर क्या बोले करण कुंद्रा?

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement