1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 17 में अभिषेक कुमार की वापसी, सलमान खान ने दिया एक और मौका

Bigg Boss 17 में अभिषेक कुमार की वापसी, सलमान खान ने दिया एक और मौका

 Published : Jan 07, 2024 08:53 am IST,  Updated : Jan 07, 2024 08:53 am IST

सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार की वापसी से समर्थ जुरेल से लेकर अंकिता लोखंडे के चेहरे का रंग उड गया है। वहीं सलमान खान के इस फैसले से अभिषेक के फैंस बहुत खुश हैं।

Bigg Boss 17, Abhishek Kumar, Salman Khan, samarth, isha, ankita- India TV Hindi
सलमान खान ने अभिषेक को दिया मौका Image Source : INSTAGRAM

हर गुजरते हफ्ते के साथ सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नए चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलते हैं। हाल ही में हुए तमाशे में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को उनके बीच लड़ाई के बाद थप्पड़ मार दिया था। बिग बॉस ने कैप्टन अंकिता लोखंडे को घर में अभिषेक की किस्मत का फैसला करने का पॉवर दिया था। वहीं अभिषेक कुमार के रिक्वेस्ट करने के बावजूद अंकिता ने उन्हें शो से बाहर करने का फैसला किया। अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने उन्हें एक और मौका दिया है और अभिषेक को बाहर नहीं किया गया है।

अभिषेक कुमार की बिग बॉस में वापसी

द खबरी के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, शो के होस्ट सलमान खान ने समर्थ जुरेल को नहीं रोकने के लिए घर के सदस्यों को डांट लगाई, जब उन्होंने जानबूझकर अभिषेक को उकसाने की कोशिश की थी। उन्होंने अब अभिषेक को शो में आने का एक और मौका दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वह अंकिता लोखंडे ही थीं, जिन्होंने अपना फैसला पलटा था। वहीं लोग सलमान खान का ये फैसला जानकर बहुत खुश हैं।

यहां देखें पोस्ट-

सलमान खान ने लगाई क्लास

शो के नए प्रोमो में सलमान ने कहा, 'जाहिर है, अभिषेक गलत है। 100% गलत है, लेकिन उसको वो मुकाम तक पूछने वाला, वो गलत नहीं है? टिशू पेपर मुंह में थोपना, कंबल, बाप का पागल बेटा... आप लोग सब ये देख रहे थे तो किसी ने समर्थ को रोकने की कोशिश नहीं की? क्या किसी ने कहा, समर्थ, तुम क्या कर रहे हो, यार? पागल हो गया है क्या? मत कर ये।'

ईशा और समर्थ की गलती

अभिषेक की वापसी के बाद घरवालों चौक जाते हैं और सलमान खान भी सभी की जमकर क्लास लगाते हैं। सलमान खान ने घरवालों को उनकी गलतियों का अहसास दिलाया। अभिषेक की वापसी से जहां कुछ खिलाड़ी खुश हैं, तो वहीं कुछ को इस बात की टेंशन है की अब आगे क्या होगा। ईशा और समर्थ ने सलमान खान के सामने अपनी गलती मानी और कहा कि उन्होंने अभिषेक को उकसाने का काम किया। अंकिता लोखंडे भी कहती है कि हां मेरी भी गलती है।

ये भी पढ़ें:

Animal सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के परिवार का दिखा जलवा, बॉलीवुड स्टार्स भी आए नजर

'एनिमल' सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की दिखीं प्यारी केमिस्ट्री, वीडियो हुआ वायरल

'टाइगर 3' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर सलमान खान-कैटरीना कैफ की होगी धूम, जानें कहां होगी स्ट्रीम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन