1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नहीं देखा होगा 'बिग बॉस 17' फेम ऐश्वर्या शर्मा का इतना कातिलाना लुक, देख फिदा हुए फैंस

नहीं देखा होगा 'बिग बॉस 17' फेम ऐश्वर्या शर्मा का इतना कातिलाना लुक, देख फिदा हुए फैंस

 Published : May 16, 2024 07:09 pm IST,  Updated : May 16, 2024 07:09 pm IST

'बिग बॉस 17' फेम ऐश्वर्या शर्मा की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका बहुत ही खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। टीवी एक्ट्रेस हमेशा अपनी फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती रहती हैं। फैंस को उनका फैशन सेंस काफी पसंद आता है।

Aishwarya Sharma latest killer look- India TV Hindi
ऐश्वर्या शर्मा Image Source : INSTAGRAM

'गुम है किसी के प्यार में' पत्रलेखा का किरदार प्ले कर ऐश्वर्या शर्मा ने दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बना ली है। टीवी शो 'बिग बॉस 17' और 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ चुकी ये खूबसूरत एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कर आग लगा दी है। इन फोटोज में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आ रही हैं। छोटे पर्दे पर अपने जबरदस्त काम से लोगों का दिल जीत चुकी ऐश्वर्या शर्मा रियल लाइफ में भी बहुत नटखट हैं।

ऐश्वर्या शर्मा का लेटेस्ट लुक

टीवी शोज में संस्कारी बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा रियल लाइफ में बहुत ग्लैमरस हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं जो सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस कातिलाना अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं।

ऐश्वर्या शर्मा का कातिलाना लुक

अपने काम के साथ-साथ फैशन सेंस को लेकर भी ऐश्वर्या शर्मा फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस और स्टनिंग तस्वीरें शेयर कर लोगों का ध्यान अपीन और छींच लेती हैं। वहीं एक्ट्रेस के नए पोस्ट में उनका जबरदस्त किलर लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा प्रिंटेड ब्लू स्कर्ट और वाइट शर्ट पहने दिखाई दे रही हैं।

ऐश्वर्या शर्मा के बारे में

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' पत्रलेखा का किरदार निभाकर फेमस हुई। अपने विलेन रोल के बावजूद, अभिनेत्री को उनके एक्टिंग के दमपर दर्शकों से खूब प्यार मिला। शो से बाहर निकलने के बाद उन्हें रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में देखा गया। उन्हें आखिरी बार रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन