1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 17 की हेट लिस्ट में विक्की जैन, नील और ऐश्वर्या करेंगे अंकिता लोखंडे के पति को टारगेट

Bigg Boss 17 की हेट लिस्ट में विक्की जैन, नील और ऐश्वर्या करेंगे अंकिता लोखंडे के पति को टारगेट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 31, 2023 03:09 pm IST,  Updated : Oct 31, 2023 03:09 pm IST

'बिग बॉस 17' का अगला नॉमिनेशन्स होने वाला है। आज के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा। इस नॉमिनेशन टास्क का नाम हेट लिस्ट रखा गया है। इसमें नील और ऐश्वर्या अंकिता लोखंडे के पति को टारगेट करते नजर आएंगे।

Bigg Boss 17, bigg boss 17 update- India TV Hindi
विक्की जैन, ऐश्वर्या और नील। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन धमाकेदार अंदाज में एक के बाद एक धमाका कर रहा है। हाल में ही शो से पहला एलिमिनेशन भी हो गया है, लेकिन इसी के साथ ही घर में दो नई एंट्री भी हुई हैं और इसी के साथ अब घर में 18 कंटेस्टेंट हो गए हैं। बीबी हाउस में हर दिन एक नया खुलसा हो रहा है। अब इन खुलासों के बीच नॉमिनेशन का वक्त भी आ गया है। आने वाले एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा। इसका प्रोमो भी सामने आ गया है। 

नील-ऐश्वर्या के निशाने पर विक्की

ऐसा लगता है कि टीवी जोड़ी नील भट्ट और उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा भट्ट ने विक्की जैन को यह साफ कर दिया है कि वे उन्हें पसंद नहीं करते हैं। चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए प्रोमो क्लिप में दिखाया गया है कि विक्की अब ऐश्वर्या और नील की हेट लिस्ट में हैं। क्लिप की शुरुआत नील और ऐश्वर्या से होती है जो कहते हैं कि वे विक्की को नॉमिनेट कर रहे हैं। विक्की ने ऐश्वर्या का नाम लेकर बदला चुकाया।

यहां देखें 'बिग बॉस 17' का प्रोमो

ऐश्वर्या निभाएंगी दुश्मनी

फिर एक्ट्रेस को यह कहते हुए देखा जाता है, 'शुरूआत आपने की थी विक्की भैया। दुश्मनी निभाउंगी मैं।' फिर नॉमिनेशन टास्क के बीच तीनों फिर से जुबानी जंग में उलझते नजर आते हैं। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि इस हफ्ते नॉमिनेशन की लिस्ट में किसने जगह बनाई है। वहीं एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें घर वाले किसी न किसी को निशाना बनाते नजर आ रहे हैं। अभिषेक कुमार जहां समर्थ को टारगेट करते हैं वहीं बाकी घरवाले भी कई लोगों का नाम लेते हैं। पिछले हफ्ते 6 लोग नॉमिनेटेड थे, लेकिन इस हफ्ते अभी साफ नहीं हुआ है कि कौन-कौन नॉमिनेट होगा।

यहां देखें 'बिग बॉस 17' का लेटेस्ट प्रोमो

'बिग बॉस 17' में हुई 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री

'बिग बॉस 17' के घर में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल यानी कुल 17 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई थी, जिसमें से सोनिया बंसल की छुट्टी हो गई। अब दो नई एंट्री के साथ घर में 18 लोग हो गए हैं। शो पहले दिन से ही काफी दिलचस्प होता जा रहा है। घरवाले एक-दूसरे की नाक में दम करते नजर आ रहे हैं। इस बार घर को एक मोहल्ले की तरह दिखाया गया है। जिसमें दिल, दिमाग और दम नाम के मकान हैं। इनमें घरवालों को बांटा गया है। 

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 17 में उठा सुशांत-अंकिता के ब्रेकअप की वजह से पर्दा, बोलीं एक्ट्रेस- बस एक रात में...!

 'टाइगर 3' में शाहरुख खान लाएंगे सीक्रेट मोड़, सलमान खान की फिल्म की टिकट खरीदने वाले को ही दिखेगा सरप्राइज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन