1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्यूट अदाएं, सिर पर टोकरी, इस अरुणाचली लड़की को पहचाने क्या? 'बिग बॉस 18' में 10 साल बड़े हीरो से लड़ा रही इश्क

क्यूट अदाएं, सिर पर टोकरी, इस अरुणाचली लड़की को पहचाने क्या? 'बिग बॉस 18' में 10 साल बड़े हीरो से लड़ा रही इश्क

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 08, 2025 11:24 am IST,  Updated : Jan 08, 2025 11:32 am IST

सिर पर टोकरी लिए नजर आ रही इस अरुणाचली लड़की को क्या आप पहचान पाए हैं? ये क्यूट सी लड़की बॉलीवुड फिल्मों में भी धमाल मचा चुकी है। अब इसका जलवा 'बिग बॉस 18' के घर में देखने को मिल रहा है।

Bigg Boss 18 fame Chum darang- India TV Hindi
चुम दरांग। Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही चुम दरंग इन दिनों चर्चा में हैं। करणवीर मेहरा के साथ उनके प्यार के चर्चे किसी से छिपाए नहीं छिप रहे। सोशल मीडिया पर भी चुम दरंग छाई हुई हैं। अब उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। चुम दरंग बॉलीवुड की चंद फिल्मों में आने से पहले अरुणाचल प्रदेश के एक गाने में नजर आया करती थीं। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें चुम दरंग जिसमें वो लिप-सिंक करती दिख रही हैं। इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है और लोग चुम की खूबसूरती की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

इस गाने की है क्लिप

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह क्लिप 2021 में रिलीज हुए गाने 'सियांग आने के पासीघाट' से है। यह ट्रैक पासीघाट को समर्पित है, जो चुम का गृहनगर है। मूल गीत लगभग 12 मिनट लंबा है और इसमें कई अन्य कलाकार भी हैं। गाने में चुम अरुणाचल प्रदेश के पारंपरिक परिधान पहने हुए वादियों के बीच डांस करती नजर आ रही हैं। स्थानीय भाषा में गाए गए इस ट्रैक में चुम ने अपने गृहनगर की खूबसूरती का वर्णन किया है। वह हरे और पीले रंग के साथ-साथ काले और लाल रंग की पोशाक में नजर आईं।

यहां देखें वीडियो 

लोगों ने की तारीफ

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने कहा, 'चुम बिल्कुल खूबसूरत है।' एक टिप्पणी में लिखा था, 'वह बहुत प्यारी है।' एक व्यक्ति ने लिखा, 'उसके जैसी खूबसूरत महिला कभी नहीं देखी।' एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'वह बहुत सुंदर और सरल है।' एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, 'कितनी सुंदर और प्यारी इंसान है।' चुम ने पिछले कुछ सालों में कई ब्यूटी टाइटल जीते हैं। चुम मिस AAPSU 2010 चुनी गईं। इसके बाद  मिस नॉर्थ ईस्ट डीवा 2014 की फाइनलिस्ट रहीं। वह मिस हिमालय पेजेंट 2015 में सेकंड रनर-अप रहीं। चुम ने मिस अर्थ इंडिया 2016 और मिस एशिया वर्ल्ड 2017 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मिस टियारा इंडिया इंटरनेशनल 2017 जीता।

इन फिल्मों में किया काम

साल 2020 में चुम ने प्राइम वीडियो के 'पाताल लोक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसका निर्देशन अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय ने किया था। वह संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी दिखाई दीं। साल 2022 में उन्होंने हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित 'बधाई दो' के साथ बॉलीवुड फिल्म में अपनी शुरुआत की। उन्होंने भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। LGBTQ के मुद्दे को वो फिल्म में उठाती दिखीं। एक लेस्बियन लड़की के किरदार में उन्हें पसंद किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन