1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 18: शिल्पा-करणवीर के झगड़े में पड़ा कंटेस्टेंट, एक्टर ने पूछा सवाल, सुनते ही उड़ा चेहरे का रंग

Bigg Boss 18: शिल्पा-करणवीर के झगड़े में पड़ा कंटेस्टेंट, एक्टर ने पूछा सवाल, सुनते ही उड़ा चेहरे का रंग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 18, 2024 05:54 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 05:54 pm IST

बिग बॉस 18 का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में एक बार फिर रजत दलाल पंगे लेते दिखेंगे। शिल्पा शिरोडकर, करणवीर मेहरा को डिच करती नजर आएंगी, जिसके बाद रजत दलाल दोनों के बीचकी लड़ाई में शामिल हो जाएंगे और फिर घर में घमासान होता दिखेगा।

Bigg Boss 18- India TV Hindi
शिल्पा शिरोडकर और करणवीर मेहरा के झगड़े में कूदे रजत दलाल। Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 18 जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घरवालों के नए-नए चेहरे सामने आ रहे हैं। खासतौर पर वीकेंड का वार में रियेलिटी चेक मिलने के बाद कंटेस्टेंट अपने नए रूप में सामने आ रहे हैं। अब शो का आने वाला एपिसोड और भी धमाकेदार होने वाला है, जिसकी झलक शो के प्रोमो में दिखाई गई है। मेकर्स की ओर से शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें रजत दलाल को करणवीर मेहरा से पंगा लेते देखा जा सकता है। ये सब एक टास्क के बाद हुआ, जब शिल्पा शिरोडकर ने करणवीर को डिच कर दिया, जिसके चलते करणवीर का पारा बढ़ गया और उनका शिल्पा से झगड़ा शुरू हो गया। इसी झगड़े में रजत दलाल भी कूद जाते हैं और फिर करणवीर और रजत के बीच बहस शुरू हो जाती है।

शिल्पा ने करणवीर को दिया धोखा

दरअसल, एक टास्क के दौरान शिल्पा अपना बायस्ड रूप दिखाती हैं। वह विवियन डीसेना के लिए करणवीर मेहरा को डिच कर देती हैं। मेकर्स की ओर से जारी किए गए पहले प्रोमो में शिल्पा कहती हैं कि अगर करणवीर टाइम गॉड वाले टास्क में उनका साथ देते तो आज स्थिति कुछ और होती। इस पर करण कहते हैं कि शिल्पा ने अपने एक बेटे (विवियन) को बचाने के लिए दूसरे बेटे की बलि चढ़ा दी। करणवीर शिल्पा से कहते हैं- 'आप फिर वही कर रही हैं, शुरू से कहता आ रहा हूं कि मैं टाइम गॉड नहीं बना था, तब भी मुझे काफी बुरा लगा था। आपकी इस हरकत से मुझे बार-बार बुरा लग रहा है।' इसी बीच रजत दलाल भी इस मुद्दे में कूद जाते हैं।

रजत दलाल ने शिल्पा-करणवीर से लिया पंगा

रजत दलाल शिल्पा शिरोडकर पर आरोपों की बारिश करते हैं, लेकिन करणवीर चिढ़े बैठे होते हैं और उनका गुस्सा रजत पर उतर जाता है। वह शिल्पा शिरोडकर का साइड लेते हुए रजत से कहते हैं- 'तुमने कोई ऐसी बात की है, जिस पर तुम पलटे नहीं हो।' बदले में रजत कहते हैं- 'आग लगा के तो नहीं जाता मैं।' करणवीर इस पर पलटवार करते हैं- 'जेल क्यों गया था?' ये सुनते ही रजत दलाल के चेहरे का रंग उड़ जाता है और वह कहते हैं- 'क्यों बताऊं...' करणवीर इस पर हंसने लगते हैं और रजत कहते हैं- 'हंस मत, तेरी भी पर्सनल लाइफ होगी।' करणवीर कहते हैं- '200 किलोमीटर जाकर सॉरी बुलवाता है, 2 कदम पर सॉरी नहीं बुलवा पा रहा है मुझसे, ओपन बोल रहा हूं, मैं यहीं हूं।'

करणवीर-रजत दलाल के फैंस दे रहे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अब इन प्रोमो पर यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस झगड़े में करणवीर मेहरा का रौद्र रूप देखकर कंटेस्टेंट्स का कहना है कि वह लंबे समय से करणवीर के खुलकर खेलने का इंतजार कर रहे थे। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी, जिनमें से कुछ करणवीर की साइड पर दिखे तो कुछ रजत दलाल के पक्ष में बोलते दिखे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन