1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 18: 'तुमको अपनी बेटी...' फिनाले से एक दिन पहले विवियन का फूटा गुस्सा, करणवीर के बेतुके कमेंट पर किया बवाल

Bigg Boss 18: 'तुमको अपनी बेटी...' फिनाले से एक दिन पहले विवियन का फूटा गुस्सा, करणवीर के बेतुके कमेंट पर किया बवाल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 19, 2025 07:27 am IST,  Updated : Jan 19, 2025 07:27 am IST

'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले अब दूर नहीं। अब से कुछ ही घंटे बाद इसका प्रसारण किया जाएगा, लेकिन इससे एक दिन पहले ही घर में बवाल हो गया है। विवियन, करणवीर के बेतुके बयान से बिफरे नजर आए। जानें क्या है पूरा मामला।

Bigg Boss 18, Vivian Dsena, Karan Veer Mehra- India TV Hindi
विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा। Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले अब कुछ घंटे दूर है। आज रात पका चल जाएगा कि इस खेल का बाजीगर कौन है। सलमान खान खुद इसका ऐलान करेंगे कि कौन शो का विजेता चुना गया है। बीते दिन घर के अंदर कंटेस्टेंट्स की आखिरी रात रही और इसको और भी मजेदार बनाने के लिए बिग बॉस ने एक रोस्ट सेगमेंट रखा, जिसमें दो टीमों में बंटे कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को रोस्ट करना था। इस सेगमेंट के दौरान करणवीर मेहरा ने विवियन डीसेना की बेटी के बारे में एक टिप्पणी की, जिसे बाद में पर्सनल कमेंट करार दे दिया गया। विवियन के साथ बाकी घरवाले भी करणवीर मेहरा पर बिफरे नजर आए। 

करण ने किया ये कमेंट

बीते दिन हुए गेम में करणवीर मेहरा, ईशा सिंह और रजत दलाल एक टीम में थे और अविनाश मिश्रा, चुम दरंग और विवियन डीसेना दूसरी टीम में थे। कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी रोस्ट सेगमेंट के जज थे। विवियन को रोस्ट करने के लिए करणवीर आगे आए। इसी बीच उन्होंने कहां कि हालांकि विवियन कहते हैं कि हर कोई उन्हें जानता है, लेकिन मजेदार बात यह है कि उनकी अपनी बेटी उन्हें घर के अंदर पहचानने में विफल रही। उन्होंने कहा, 'बच्चा बच्चा तुझे जानता है और तेरेको अपनी बच्ची पहचानी नहीं।'

विवियन को आया गुस्सा

हालांकि  विवियन को यह बात पसंद नहीं आई। अभिनेता के इस बयान पर कोई नहीं हंसा और जैसे ही खेल अगले सेग्मेंट की ओर बढ़ा 'मधुबाला' अभिनेता विवियन डीसेना ने जवाब दिया, 'यह व्यक्तिगत था। मैंने मजाक किया था।' मेहरा ने तुरंत डीसेना से माफी मांगी, लेकिन बाद में उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया। इसके बाद विवियन ने अपनी बोतल मेज पर फेंक दी और अकेले रहने के लिए वॉशरूम की ओर भागे। अपने रास्ते में उन्होंने करण को यह भी बताया कि उनकी बेटी केवल 2 साल की है।

अविनाश और ईशा ने भी दी प्रतिक्रिया

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने करण को 'बेकार इंसान' कहा और कहा कि उन्होंने अपनी हदें पार कर दी हैं। अविनाश ने यह भी कहा, 'इसका असली रूप दिखता नहीं बाहर? ये दिखता नहीं या कट कर देते हैं? साला किस टाइप का आदमी है...' बीता दिन करणवीर मेहरा और विवियन के बीच तनातनी से भरा रहा। इस मामले पर अभी तक बिग बॉस का कोई रिएक्शन नहीं आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन