Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Weekend Ka vaar: रजत दलाल का नॉटी अंदाज, विवियन को अपने कंबल में बुलाया तो रवि किशन ने लिए मजे

Weekend Ka vaar: रजत दलाल का नॉटी अंदाज, विवियन को अपने कंबल में बुलाया तो रवि किशन ने लिए मजे

Written By: Shyamoo Pathak Published : Nov 15, 2024 12:09 pm IST, Updated : Nov 15, 2024 12:09 pm IST

Bigg Boss 18 Day 40: बिग बॉस 18 में आज वीकेंड का वार प्रीमियर होने वाला है। इस बार भी वीकेंड का वार रवि किशन होस्ट करने वाले हैं। बीते रोज 40वें दिन के एपिसोड के बाद शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।

BIgg Boss 18- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बिग बॉस 18

बिग बॉस 18 में गुरुवार का 40वां दिन बातचीत और भावनाओं के नाम रहा। 39वें दिन अविनाश मिश्रा और दिग्विजय सिंह के बीच हुई लड़ाई के बारे में बात हुई। इसके बाद करणवीर मेहरा ने भी शिल्पा शिरोडकर के सामने खूब आंसू बहाए। 40वां दिन धमाकेदार होने के बाद बिग बॉस में वीकेंड के वार में भी धमाका होने वाला है। रवि किशन भी आज वीकेंड के वार को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के प्रोमो में इसकी झलकियां दिखाईं गईं। इन झलकियों में चाहत पांडे और रजत दलाल के बीच भी जोरदार बहस देखने को मिल रही है। साथ ही रजत दलाल का नॉटी अंदाज भी दर्शकों को खूब गुदगुदा रहा है। रजत दलाल शो के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना को मजाकिया अंदाज में कंबल में बुला रहे हैं। 

वीकेंड के वार में दिखेगा रवि किशन का जलवा

बीते रोज 40वें दिन का एपिसोड खत्म होते ही बिग बॉस ने वीकेंड के वार का प्रोमो दिखाया। इस प्रोमो में रजत दलाल और चाहत पांडे के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है। साथ ही स्टेज पर रवि किशन भी गर्दा उड़ाने के लिए मौजूद हैं। रवि किशन ने यहां रजत दलाल की एक पुरानी क्लिप भी दिखाई जिसमें रजत का नॉटी अंदाज देखने को मिला है। रजत ने विवियन को हाल ही में जमकर छेड़ा था। विवियन जब रजत दलाल के पास से गुजरते हैं तो रजत दलाल को मजाक सूझने लगता है। इसके बाद रजत दलाल लेटे हुए अपना कंबल उठाते हैं और विवियन को कहते हैं, 'मेरे कंबल में आ जाओ।' विवियन भी रजत दलाल के नॉटी अंदाज को हंसते हुए टालते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। अब रवि किशन ने इस क्लिप को दिखाकर कंटेस्टेंट की टांग खींची है। वीकेंड के वार में रजत दलाल और चाहत पांडे की भी जमकर लड़ाई हो रही है। चाहत ने रजत को साफ बोल दिया कि तू करके बात मत कर। इसके बाद रजत दलाल ने भी बोला कि जो करते बनो कर लो। 

बातचीत और भावनाओं के नाम रहा 40वां दिन

बीते रोज के एपिसोड में 39वें दिन के झगड़ों पर बात हुई। अविनाश मिश्रा और दिग्विजय सिंह के बीच हुई लड़ाई को लेकर दोनों ने बात की। दोनों कंटेस्टेंट ने अपने झगड़े को सुलझाया। इसके बाद विवियन ने भी दिग्विजय को बिठाकर सारी बातें सुलझाईं। उधर घर के दूसरे ग्रुप चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बीच भी काफी इमोशनल बातचीत हुई। चुम दरांग ने करणवीर को टास्क के दौरान दोस्तों की मदद नहीं करने पर करणवीर को प्यार से फटकार लगाई। इसके बाद करणवीर को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और रोने लगे। करणवीर ने शिल्पा शिरोडकर के सामने खूब आंसू बहाए। अब आज वीकेंड के वार का धमाल मचने वाला है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement