1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: तान्या के बर्थडे पर इन दो कंटेस्टेंट के बीच छिड़ी जंग, हलवा बना मुद्दा, कुनिका ने बढ़ाई टेंशन

Bigg Boss 19: तान्या के बर्थडे पर इन दो कंटेस्टेंट के बीच छिड़ी जंग, हलवा बना मुद्दा, कुनिका ने बढ़ाई टेंशन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 29, 2025 11:07 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 11:07 pm IST

बिग बॉस हाउस में तान्या मित्तल के बर्थडे पर बना हलवा केक घर में नया मुद्दा बन गया और इसे लेकर दो कंटेस्टेंट ऐसे भिड़े की बात हाथापाई तक जाते-जाते रह गई। क्या है पूरा मामला, जानने के लिए स्क्रॉल करें।

Bigg Boss 19- India TV Hindi
बिग बॉस 19 Image Source : SCREEN GRAB JIO HOTSTAR

बिग बॉस हाउस में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब घरवालों के बीच तनाव पैदा ना हो। आए दिन कोई ना कोई कंटेस्टेंट एक-दूसरे के खिलाफ जंग छेड़ देता है। अब बिग बॉस 19 के दो सदस्यों के बीच हलवा को लेकर जंग छिड़ गई और ऐसी जंग कि बात हाथापाई तक पहुंचते-पहुंचते रह गई। ये दो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि नेहल चुड़ासामा और बसीर अली हैं, जिनके बीच हलवा केक को लेकर बहस छिड़ गई और दोनों के बीच काफी बवाल हुआ।

कैसे हुए झगड़े की शुरुआत?

नेहल चुड़ासामा और बसीर अली के बीच तब बहस छिड़ गई जब नेहल ने देखा कि तान्या मित्तल के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए बने हलवा केक का बड़ा हिस्सा बसीर अली ने ले लिया। नेहल, बसीर पर अनफेयर होने का आरोप लगाती हैं और कहती हैं - 'तान्या के लिए जो कुछ भी बनाया गया था, उसका आधा हिस्सा बसीर ने अपने लिए रख लिया है।'

बसीर और नीलम ने बनाया था हलवा केक

तान्या मित्तल के लिए ये हलवा केक बसीर अली ने नीलम गिरी के साथ मिलकर बनाया था। लेकिन, बात तब बिगड़ गई जब नेहल ने देखा कि बसीर ने कटोरी भरकर हलवा ले लिया है तो उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने बसीर पर निशाना साधा। नेहल कहती हैं कि कई लोगों को हलवा नहीं मिला, क्योंकि आधे से ज्यादा हलवा बसीर ने रख लिया है। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को 'चोर' कहना शुरू कर दिया। दोनों के बीच की लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई, बात झड़प तक जा पहुंची। घर का माहौल तब और बिगड़ गया, जब कुनिका सदानंद भी हलवे के मुद्दे में घुस गईं।

नेहल-बसीर के झगड़े में कुनिका की एंट्री

कुनिका बीच-बचाव के लिए इस मुद्दे में एंट्री करती हैं, लेकिन उनकी उल्टा बसीर से बहस शुरू हो जाती है। बसीर और कुनिका में झड़प भी होती है। इस पर बसीर, कुनिका से कहते हैं कि 'ऐसा मत करो। मुझे मत छुओ।' लेकिन, बेपरवाह कुनिका जवाब में कहती हैं- लगाऊंगी हाथ, मेरा मन करेगा तो। बसीर फिर गुस्से में कुनिका से कहते हैं- 'तुम मुझ पर इस तरह नहीं चिल्ला सकती।' इसी बीच शहबाज, आवेज और गौरव मिलकर घर का माहौल हल्का करने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ेंः

Rise And Fall: धनश्री वर्मा का युजवेंद्र चहल पर आरोप, शादी के पहले साल ही दिया धोखा, बोलीं- '2 महीने बाद ही...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन