1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तान्या मित्तल को कहा 'चुड़ैल-नागिन', सपोर्ट में उतरीं कुनिका सदानंद, सलमान खान ने कही ये बात

तान्या मित्तल को कहा 'चुड़ैल-नागिन', सपोर्ट में उतरीं कुनिका सदानंद, सलमान खान ने कही ये बात

 Published : Aug 30, 2025 11:50 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 11:50 pm IST

'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल को तब रोना आया जब प्रतियोगियों ने उन्हें 'चुड़ैल, नागिन' नाम से बुलाया। हालांकि, जब सलमान खान ने इस बारे में बात की तो सबी के होश उड़ गए। इतना ही नहीं कुनिका सदानंद ने भी तान्या को सपोर्ट किया।

Tanya Mittal- India TV Hindi
तान्या मित्तल Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

बिग बॉस सीजन 19 का पहला वीकेंड का वार गॉसिप, ड्रामा और कई तरह के झगड़ों से भरा रहा है। बिग बॉस के घर में आखिरकार वो मोस्ट अवेटेड दिन आ ही गया जब बिग बॉस 19 वीकेंड का वार में सलमान खान सबसे बात करते नजर आए। शो शुरू होते ही सलमान ने कॉमेडियन प्रणित मोरे को तान्या का मजाक उड़ाने के लिए फटकार लगाई थी। 30 अगस्त के एपिसोड में सलमान उन्हें चेतावनी देते हुए दिखाई दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कैसे प्रणित ने तान्या मित्तल को आसान निशाना बनाया और हद पार कर दी। सलमान की बात सुनकर तान्या फूट-फूट कर रोने लगीं।

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में तान्या मित्तल हुई भावुक

सलमान के जाते ही बिग बॉस के घर में माहौल गरमा गया और तान्या रो पड़ीं। तान्या रोती हुई नजर आईं और दिग्गज एक्ट्रेस कुनिका उन्हें समझाते हुए दिखीं। एक्ट्रेस के अलावा, भोजपुरी स्टार नीलम गिरी ने भी उनका सपोर्ट किया। कुनिका ने तान्या से कहा कि वह खुलकर सामने आएं और उन लोगों को करारा जवाब दें जो उन्हें कमजोर दावेदार मानते हैं। उन्होंने कहा, 'अब तू भी इनको जवाब दे, चुप मत रहना।' तान्या को रोता देख, प्रणित भी उनसे माफी मांगने आए। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई। तान्या ने प्रणित से कहा कि वह अभी उन्हें छोड़ दें, लेकिन प्रणित माफी मांगने के बजाय तान्या से बुरा बर्ताव करने लगते हैं।

सलमान खान ने की तान्या मित्तल की तारीफ

बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड का वार धमाकेदार शुरुआत के साथ शुरू हुआ। सलमान और कंटेस्टेंट्स के बीच मस्ती-मजाक से लेकर 'बागी 4' के कलाकारों की घरवालों में एंट्री तक, वीकेंड का वार बहुत शानदार था। वहीं, सलमान ने की तान्या की तारीफ करते हुए कहा कि इस घर में आपके पास आगे पीछे घूमने के लिए चार लोग न हों, लेकिन इस चार दीवारी में चार लोगों के बीच आप की ही बात होती हैं। लेकिन, जब तान्या को पता चला उन्हें प्रणित ने नागिन और चुड़ैल जैसे नामों से बुलाया है तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी तब उन्हें कुनिका सपोर्ट करती दिखीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन