Saturday, January 31, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'प्लीज रिपोर्ट...' बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने फैंस को किया आगाह, इस बात से हुईं परेशान

'प्लीज रिपोर्ट...' बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने फैंस को किया आगाह, इस बात से हुईं परेशान

बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को वॉर्न किया है। क्या है पूरा मामला और आकांक्षा आखिर क्यों परेशान हैं, चलिए जानते हैं।

Written By: Priya Shukla
Published : Dec 16, 2025 04:17 pm IST, Updated : Dec 16, 2025 04:17 pm IST
गौरव खन्ना, आकांक्षा...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GAURAVKHANNAOFFICIAL गौरव खन्ना, आकांक्षा चमोला।

बिग बॉस 19 के दौरान गौरव खन्ना के साथ-साथ उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला भी लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। गौरव कई मौकों पर पत्नी का जिक्र करते नजर आए और फैमिली वीक के दौरान भी आकांक्षा ने बिग बॉस हाउस में एंट्री ली थी। अब आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने फैंस को आगाह किया है। आकांक्षा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को एक धोखाधड़ी के बारे में आगाह किया। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कोई उनके नाम का उपयोग करके उनके दोस्तों को मैसेजेस भेज रहा है।

आकांक्षा चमोला ने फैंस को किया सतर्क

आकांक्षा ने अपने पोस्ट में बताया कि कोई फ्रॉड उनके नाम "आकांक्षा खन्ना" का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्सएप पर उनके फैंस और फॉलोअर्स को मैसेज कर रहा और ये जताने की कोशिश कर रहा है कि वह आकांक्षा हैं।  उन्होंने सोशल मीडिया पर इस नंबर का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया है और फैंस को फ्रॉड की चेतावनी दी है। इस स्क्रीनशॉट में आकांक्षा के नाम से इस्तेमाल किए जा रहे व्हाट्सएप नंबर को देखा जा सकता है, जिसकी डिस्प्ले पिक्चर में भी उन्हीं की तस्वीर इस्तेमाल की गई है। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आकांक्षा ने लोगों से कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

आकांक्षा चमोला ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

आकांक्षा ने नंबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'स्कैम अलर्ट, फेक... कृपया इस नंबर को अनदेखा करें और इसकी रिपोर्ट करें क्योंकि यह मेरी पहचान का इस्तेमाल करके मेरे सभी दोस्तों को मैसेज भेज रहा है। सभी सावधान रहें, यह मैं नहीं हूं... मेरे पास कोई दूसरा चालू नंबर नहीं है।' आकांक्षा ने पोस्ट में नंबर हाईलाइट करते हुए फैंस से अपील की है कि वह इस नंबर से भेजे गए मैसेज का जवाब न दें।

11 दिसंबर को मनाया गौरव खन्ना का बर्थडे

बता दें, हाल ही में आकांक्षा चमोला ने अपने पति और बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। एक्टर ने 11 दिसंबर को अपना 44वां बर्थडे मनाया, जिसमें बिग बॉस 19 के कई कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे। गौरव खन्ना ने इस सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए गौरव ने कैप्शन में लिखा- 'एक शानदार रात गुजरी, और वो भी कितनी बढ़िया! जन्मदिन और बिग बॉस 19 की जीत का जश्न मनाने का दोगुना कारण, दोगुना आभार। प्यार, हंसी और जाने-पहचाने चेहरों से घिरा हुआ। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने आकर अपना प्यार बरसाया और इस रात को इतना खास बनाया। हमेशा आभारी।'

ये भी पढ़ेंः धुरंधर के बवंडर में ढह गए कई बड़े रिकॉर्ड, 10 में रचे 10 इतिहास, पुष्पा 2-जवान जैसी फिल्में भी रह गईं पीछे

भाई सुपरस्टार, मां-पापा एक्टिंग के मसीहा, लेकिन महाफ्लॉप रहा बेटी का करियर, 10 साल से 1 हिट को तरस रही स्टारकिड

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement