टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरू हो चुका है। इस शो में इंडस्ट्री के हर कोने के लोग आपको साथ में देखने को मिलने वाले हैं। गौरव खन्ना से लेकर अवेज दरबार, नगमा मिराजकर और भी कई लोगों बिग बॉस के घर में एंट्री कर चुके हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस सीजन 19 का सबसे कम उम्र का कंटेस्टेंट कौन है? हम बात कर रहे हैं बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरूआत करने वाली टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर की। आखिरकार उन्होंने 'बिग बॉस 19' के घर में बतौर पहली कंटेस्टेंट एंट्री ले ही गईं।
बिग बॉस 19 की सबसे कम उम्र की प्रतियोगी
अशनूर कौर को आखिरी बार 'सुमन इंदौरी' में देखा गया था और अब वह सलमान खान के शो में कई तरह की चुनौतियों का सामना करते नजर आने वाली है। घर में एंट्री करने से पहले वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की वजह से खूब चर्चा में रही हैं। हालांकि, कई प्रतियोगी टीवी इंडस्ट्री, सोशल मीडिया और बॉलीवुड से हैं, लेकिन 'बिग बॉस 19' की सबसे कम उम्र की प्रतियोगी अशनूर कौर ने आते ही अपने डांस से तहलका मचा दिया।
अशनूर कौर कौन हैं?
'साथ निभाना साथिया' में अपने किरदार के लिए मशहूर अशनूर टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने पांच साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और अब उन्हें इंडस्ट्री में आए 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। अशनूर को 'झांसी की रानी', 'साथ निभाना साथिया', 'देवों के देव महादेव' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे कई सुपरहिट शोज के लिए जाना जाता है। टीवी शोज के अलावा उन्होंने 'संजू' और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।
21 की उम्र में हैं करोड़ों की मालकिन
अशनूर सिर्फ 21 साल की हैं जो इतनी कम उम्र में करोड़ों की कमाई कर रही हैं। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी है एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा है और अपना मेकअप ब्रांड लॉन्च किया है, जिससे उन्हें अच्छी-खासी कमाई होती है।