1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: 'दो कौड़ी के लोग', जीशान कादरी ने तान्या मित्तल को दिखाया सच का आईना, कुनिका को लेकर फिर छिड़ी जंग

Bigg Boss 19: 'दो कौड़ी के लोग', जीशान कादरी ने तान्या मित्तल को दिखाया सच का आईना, कुनिका को लेकर फिर छिड़ी जंग

 Published : Sep 12, 2025 05:44 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 05:44 pm IST

बिग बॉस 19 के प्रतियोगी जीशान कादरी और तान्या मित्तल शो में एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं और उनके बीच एक गुरु और शिष्य जैसा बहुत ही सम्मानजनक रिश्ता भी है। लेकिन, कुनिका के कारण दोनों में तीखी बहस देखने को मिली।

Tanya Mittal- India TV Hindi
तान्या मित्तल और जीशान कादरी Image Source : INSTAGRAM/@ BIGGBOSSCOLORS.TV

बिग बॉस 19 में अब गुरु और शिष्य के बीच दुश्मनी हो गई है। जीशान कादरी और तान्या मित्तल में कुनिका सदानंद को लेकर जमकर बहस हुई, जिसके बाद वह एक बार फिर रोने लगी। कलर्स टीवी के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है जो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीशान, तान्या से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें अपने लिए बोलना चाहिए और हर समय पलटकर बात नहीं करनी चाहिए, लेकिन खुद के लिए आवाज उठाना जरूरी है। यह बात पिछले हफ्ते कुनिका सदानंद के साथ तान्या मित्तल की हुई घिनौनी लड़ाई के बाद हुई है।

तान्या मित्तल और जीशान कादरी की हुई लड़ाई

जीशान ने तान्या से यह भी पूछा कि उन्होंने कुनिका के साथ हुई बहस का एक अहम हिस्सा क्यों नहीं बताया, जबकि बहस के दौरान कुनिका ने उन्हें जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि पूरी कहानी उन्हें बसीर ने बताई थी और उन्हें यह भी पसंद नहीं आया कि तान्या ने उनसे बात क्यों छुपाई। इस पर, तान्या ने मजाक करते हुए जीशान को फ्लिपर कहा।

जीशान ने खोली तान्या की पोल-पट्टी

इसके बाद, वह जीशान से दूर जाती और ऊंची आवाज में कहती नजर आईं कि वह खेल सीख रही हैं और धीरे-धीरे लोगों को जवाब देना भी सीख रही हैं। जीशान इस बात से नाराज दिखे कि तान्या उनके सुझाव और उनके फीडबैक को सकारात्मक रूप से नहीं ले पाईं और उन पर चिल्लाने लगीं। जीशान ने नीलम को यह भी बताया कि तान्या द्वारा पूरी घटना का खुलासा न करना एक गलत तरीका है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद बहुत ज्यादा फ्लिप करती हैं और फिर दूसरों को 'फ्लिपर' कहने की भी हिम्मत रखती हैं। ये क्या बात हुई?

तान्या और जीशान की हुई दुश्मनी

तान्या बिना बात समझे जीशान पर बरस पड़ी और वीडियो में रोती हुई दिखाई दीं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि बिग बॉस के सीजन 19 के शुरू होने के बाद से जीशान कादरी हमेशा तान्या को सही सलाह देते नजर आए हैं, चाहे वह कितनी भी आसान या मुश्किल क्यों न हो। तान्या ने हमेशा उन्हें एक गुरु की तरह माना है और कुनिका सदानंद के साथ अपने बुरे झगड़े के दौरान, वह जीशान से कह रही थीं कि वह खुद को उनके बहुत करीब महसूस करती हैं क्योंकि वह बहुत सकारात्मक और गुड वाइब्स देते हैं। शो के पिछले तीन हफ्तों में जीशान एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट और वहीं, तान्या सीधी-सादी और बेबाक प्रतियोगी के रूप में सामने आए। जीशान कादरी घर में इसलिए भी मशहूर है क्योंकि वह शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना पसंद नहीं है और चाहे कुछ भी हो जाए, वह अपनी बात को साफ-साफ कहते हैं।

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का एक्स-बॉयफ्रेंड है 'विधायक'? डेटिंग लाइफ को लेकर किया खुलासा, सुनकर चौंक गए शहबाज

सुसाइड करना चाहती थी बिग बॉस 19 की ये कंटेस्टेंट, पिता के फैसले से हो गई थी परेशान, फिर मां ने बचाई जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन