1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं पलक पुरसवानी-रोहन खन्ना, वेडिंग डेट आई सामने, वेन्यू भी है बेहद खास

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं पलक पुरसवानी-रोहन खन्ना, वेडिंग डेट आई सामने, वेन्यू भी है बेहद खास

 Published : May 26, 2026 10:37 pm IST,  Updated : May 26, 2026 10:37 pm IST

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम पलक पुरसवानी जल्द ही रोहन खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। टीवी एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति संग एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट कर ये खुशखबरी फैंस को दी है।

Palak Purswani- India TV Hindi
पलक पुरसवानी और रोहन खन्ना Image Source : INSTAGRAM/@PALAK.PURSWANI

टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी और रोहन खन्ना जल्द ही शादी करने वाली हैं। कपल ने खुद अपनी शादी की तारीख का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस फेम पलक का ये वेडिंग वीडियो छाया हुआ है, जिस पर उनके फैंस और दोस्त जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर रोहन खन्ना कौन हैं?

पलक पुरसवानी-रोहन खन्ना कब और कहां करेंगे शादी

पलक पुरसवानी और उनके बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना 26 जून को कोयंबटूर में शादी करने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें अपनी शादी की शुरुआती तैयारी में कई बदलाव करने पड़े थे। इस कपल की शादी पिछले साल दिसंबर में होने वाली थी। अपनी शादी के लिए परफेक्ट जगह ढूंढने के लिए इस कपल ने कई देशों की यात्रा की और जॉर्डन को लगभग फाइनल भी कर लिया था, लेकिन उस इलाके में छिड़े युद्ध की वजह से उन्हें अपने फैसले को बदलना पड़ा और अब साल 2026 में शादी करने वाले हैं।

पलक पुरसवानी और रोहन खन्ना का रोमांटिक वीडियो

एक्ट्रेस पलक पुरसवानी ने अपनी शादी की नई तारीख का ऐलान बहुत ही खास तरीके से किया है। उन्होंने रोहन खन्ना के साथ एक रोमांटिक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, '26.06.26 मुझे सच में यकीन है, जो चीज आपके लिए बनी है, वह आपको मिलकर ही रहेगी। हमने कई देशों की सैर की, जिंदगी के अलग-अलग रूप जिए, अलग-अलग लोगों से मिले, अलग-अलग सपनों का पीछा किया, लेकिन न जाने कैसे, कोई भी चीज हमेशा के लिए हमारे साथ नहीं रही। क्योंकि भगवान ने हमारे लिए कुछ और ही सोच रखा था। कुछ बहुत बड़ा। कुछ बहुत पवित्र। तुम और मैं। जीनी, मैं तुमसे शादी करने का और इंतजार नहीं कर सकती और यहां मौजूद सभी लोगों से कहना चाहती हूं यह कोई आम शादी नहीं होगी और यकीनन यह कोई आम जगह भी नहीं होगी। यह शादी हमारे लिए बेहद खास और जिंदगी से भी बढ़कर है। हमारे साथ बने रहिए, क्योंकि यह सफर तो अभी बस शुरू ही हुआ है। तारीख याद रखिएगा।'

पलक पुरसवानी के पति रोहन खन्ना कौन हैं?

रोहन खन्ना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार वे मार्केटिंग और रेवेन्यू मैनेजमेंट में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम पलक पुरसवानी के मंगेतर हैं। ये कपल 2024 से साथ है। पलक पुरसवानी और रोहन खन्ना तुर्की के कप्पाडोसिया में सगाई करने के बाद 26 जून 2026 को कोयंबटूर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

ये भी पढे़ं-

'चुनरी चुनरी' के रीक्रिएटेड वर्जन से खुश नहीं अभिजीत भट्टाचार्य, वरुण धवन पर कही बड़ी बात, कहा- 'ओरिजिनल का जादू अलग होता है'

प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज, जिसका ग्यारह हफ्ते टॉप 10 में था जलवा, अब तक आ चुके हैं 3 सीजन, IMDb रेटिंग है 8.4

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन