1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss16: फिनाले होने से पहले ही वायरल हुई Winner की फोटो! देखकर आपको भी लगेगा झटका

Bigg Boss16: फिनाले होने से पहले ही वायरल हुई Winner की फोटो! देखकर आपको भी लगेगा झटका

 Published : Feb 11, 2023 01:44 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 01:46 pm IST

शो का फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है, जिसमें शिव ठाकरे और प्रियंका और एमसी स्टैन के बीच जंग जारी है। इसी बीच कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

twitter- India TV Hindi
Bigg Boss16 Image Source : TWITTER

फैंस और फाइनलिस्ट का इंतजार आखिरकार खत्म होने ही वाला है। कल इस बात से पर्दा उठ जाएगा कि बिग-बॉस 16 का विनर कौन है। जैसे-जैसे सप्ताह खत्म हो रहा था वैसे-वैसे रोमांचक हो रहा था। बता दें बिग बॉस के फैंस सीजन 16 के फिनाले के लिए काफी उत्साहित हैं। इसी बीच एक कंटेस्टेंट की दो तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान विनर के लिए उनका हाथ उठा रहे हैं और एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने पास ट्रॉफी रखी हैं। 

Kiara-Sidharth के बाद इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी, वायरल हो रही तस्वीरें

बता दें बिग-बॉस की ट्रॉफी के साथ प्रियंका चाहर चौधरी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। अंकित गुप्ता के साथ अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से लहरें पैदा करने से लेकर निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे के साथ ठुमके लगाने तक, प्रियंका ने रियलिटी शो की शुरुआत से ही ध्यान खींचा है। इसलिए शुरुआत से ही उड़ान अभिनेत्री की गिनती घर के मजबूत प्रतियोगियों में होने लगी थी। अब, वायरल तस्वीर में दिखाया गया है कि प्रियंका बिग बॉस की ट्रॉफी को अपनी गोद में रखी हुई हैं। इससे पहले कि आप किसी नतीजे पर पहुंचे, हम आपको बता दें कि बिग बॉस का फिनाले नहीं हुआ है और रविवार को इसका प्रीमियर होना है। जो तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है, वह स्पष्ट रूप से फोटोशॉप की हुई है, जिसे प्रियंका के एक प्रशंसक ने बनाया है। यह तस्वीर तब सामने आई जब बिग बॉस 11 की प्रतियोगी और अभिनेत्री अर्शी खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर को पोस्ट कर डिलीट कर दिया। अर्शी लगातार प्रियंका का समर्थन कर रही हैं और अक्सर उनकी जीत के लिए जोर दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने ये तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "तीन ट्रेंड एक साथ चल रहे हैं.. मेरे लिए प्रियंका ट्रॉफी की मालकिन हैं।"

#askkapil: Kapil Sharma से फैन ने मांग ली उनकी ऑनस्क्रीन बीवी, शर्मा जी ने दिया ये जवाब

इस फोटो में  प्रियंका चाहर चौधरी घर के अंदर काउच पर बैठी हैं, वहीं उनकी गोद में ट्रॉफी रखी देखी जा सकती है। तस्वीर  हाल के वीकेंड का वार एपिसोड की है जिसे फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। प्रियंका का मुकाबला चार अन्य फाइनलिस्ट- शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम और शालिन भनोट से होगा। दो हफ्ते के ब्रेक के बाद शो के होस्ट सलमान खान के भी फिनाले में वापसी करने की उम्मीद है। इसके अलावा, पूर्व प्रतियोगी, जो सभी बाहर हो गए थे, वे भी अंतिम दिन अपने पसंदीदा प्रतियोगी को चीयर करते नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन