1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. #askkapil: Kapil Sharma से फैन ने मांग ली उनकी ऑनस्क्रीन बीवी, शर्मा जी ने दिया ये जवाब

#askkapil: Kapil Sharma से फैन ने मांग ली उनकी ऑनस्क्रीन बीवी, शर्मा जी ने दिया ये जवाब

 Published : Feb 11, 2023 12:24 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 12:31 pm IST

हाल ही में कपिल ने #askkapil सेशन रखा। इस दौरान पैंस ने कई मजेदार जवाब किए।

twitter- India TV Hindi
Kapil Sharma Image Source : TWITTER

कॉमेडी की दुनिया में अपना बनाने वाले कपिल शर्मा को तो बच्चा-बच्चा जानते है। हाल ही में कपिल का नया गाना Alone रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में कपिल रोमांस करते नजर आ रहे हैं, लेकिन गाने के आखिरी में कपिल का दिल टूट जाता है। गुरु रंधावा के साथ कपिल के इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए है, लेकिन इस गाने के काफी तारीफ हो रही है। इसी बीच कपिल ने #askkapil सेशन रखा।

Anupamaa: अनुपमा के मुश्किल सफर में अनुज ने KISS करके बढ़ाया हौसला, तोषू जिंदगी भर के लिए हुआ अपाहिज!

इस सेशन में फैंस ने कपिल से कई सवाल पूछे। इस दौरान एक फैन ने कपिल से कहा कभी धोनी को बुलाओ शो पे! इस जवाब पर कपिल ने कहा ठीक है जी, मैं कोशिश करूँगा। वही एक ने कहा कपिल सर आपका zwgato का अगला कंटेंट कब आएगा? इसका बेसब्री से इंतजार है। बिग फैन सर इस पर कपिल ने कहा यह 17 मार्च को रिलीज हो रही है। वही एक ने कहा यार तुम्हारी ऑनस्क्रीन बीवी बहुत पसंद है मुझे। उसकी स्माइल देखो। मैं फिदा हो गया..नंबर मिलेगा क्या? इसपर कपिल ने जवाब दिया कृपया 100 डायल करें और उनसे पूछें, बात हो जाएगी तुम्हारी।

Bigg Boss 16: विनर बनने से पहले ही खुली इन 2 कंटेस्टेंट की लॉटरी, हुए मालामाल

कपिल शर्मा और गुरू रंधावा की जोड़ी फैंस को पंसद आ रही है। इस वीडियो में कपिल पहाड़ों में योगिता बिहानी के साथ इश्क करते नजर आ रहे हैं। कपिल और गुरू रंधावा के इस इमोशनल सॉन्ग पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। वही फैंस बोल रहे हैं कि कपिल सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि ग्रेट सिंगर भी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन