1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दलजीत कौर के पति निखिल ने किया उन्हें बेघर, शादी को मानने से भी किया इंकार!

दलजीत कौर के पति निखिल ने किया उन्हें बेघर, शादी को मानने से भी किया इंकार!

 Published : May 26, 2024 09:33 pm IST,  Updated : May 26, 2024 10:22 pm IST

दलजीत कौर लंबे समय से पति निखिल के साथ चल रही अनबन को लेकर चुप्प थीं। लेकिन अब वो एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर अपने पति की पोल-पट्टी खोलती हुई नजर आ रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि उनके पति शादी को मानने से इनकार कर रहे हैं। इसके साथ ही दलजीत ने कई और इल्जाम भी लगाए हैं।

Dalljiet Kaur- India TV Hindi
दलजीत कौर के पति ने शादी को मानने से किया इंकार Image Source : INSTAGRAM

मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने बीते साल निखिल पटेल संग बेहद ही धूमधाम से सात फेरे लिए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वो पति का घर छोड़ केन्या से मुंबई आ गई थीं, जिसके बाद से ही उनके और निखिल के बीच चल रही अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने लंबे समय तक इन खबरों पर चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब वो एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर अपने पति निखिल पर आरोप लगाती हुई दिख रही हैं। जहां बीते दिनों उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर ये खुलासा किया था कि उनके पति निखिल का किसी SN नाम की लड़की से अफेयर चल रहा है, तो वहीं अब हाल ही में उन्होंने ये  खुलासा किया है कि उनके पति ने उनका साथ शादी को मानने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही दलजीत ने अपने पोस्ट में पति पर कई और कई और इल्जाम भी लगाए हैं।

दलजीत को पति ने घर से निकाला

ब्राइडल लुक से अपनी एक फोटो शेयर करते हुए दलजीत ने कैप्शन में लिखा है कि- 'मेरे कपड़े वहां हैं, मेरा चूड़ा वहां है, मेरा मंदिर, मेरी सारी चीजें वहां हैं, मेरे बेटे के कपड़े, किताबें और उसकी उसके पिता से उम्मीद वहां है। वह मेरा ससुराल है, मैंने जो पेंटिंग बनाई थी, वह वहीं है। लेकिन मेरे पति कह रहे हैं कि यह मेरा घर नहीं है। वह कह रहा है कि हमने कभी शादी नहीं की। SN आपका क्या कहना है?  क्या निखिल मेरे पति हैं? क्या हुई नहीं हमारी शादी आपके हिसाब से भी? हालांकि दलजीत ने अपने इस पोस्ट को खुछ समय के बाद डिलीट कर दिया। लेकिन इसका स्क्रीनशॉट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसपर काॅमेंट कर एक्ट्रेस को स्पोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Dalljiet Kaur
Image Source : INSTAGRAMदलजीत कौर का पोस्ट हो रहा वायरल

दलजीत ने पिछले साल की थी शादी

बता दें कि दलजीत कौर ने पहले पति शालीन भनोट से साल 2015 में तलाक लेने के बाद 18 मार्च 2023 को निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी और अपने बेटे के साथ वह केन्या के लिए शिफ्ट हो गईं थीं। हालांकि जनवरी के महीने में दलजीत बेटे के साथ भारत वापस लौट आईं और तबसे ही वो भारत में ही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन