1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी की आईपीएस बहू बारिश के मौसम में हुई दीवानी, सड़क पर किया ऐसा जबर डांस खुली रह गईं सबकी आंखें

टीवी की आईपीएस बहू बारिश के मौसम में हुई दीवानी, सड़क पर किया ऐसा जबर डांस खुली रह गईं सबकी आंखें

 Published : Jul 20, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 04:01 pm IST

'दीया और बाती हम' फेम दीपिका सिंह ने हाल ही में 'छम छम' गाने पर डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बीच सड़क में बारिश में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Deepika Singh- India TV Hindi
टीवी की आईपीएस बहु ने किया गजब का डांस Image Source : INSTAGRAM

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह हमेशा अपनी डांस रील्स के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 'दीया और बाती हम' से नेम फेम कमाने के बाद टीवी की संस्कारी बहू की किस्मत पूरी तरह बदल चुकी है। सीरियल में काम करने के अलावा दीपिका सिंह अपने पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में दीपिका सिंह ने अपना एक और नया डांस वीडियो शेयर किया है, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो में दीपिका सिंह 'छम छम' गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।  

दीपिका सिंह ने सड़क पर किया डांस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पिंक साड़ी में भीगी हुई हैं और बीच सड़क पर छम छम गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका अंदाज फैंस को काफी पंसद आ रहा है। फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखकर फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। अपने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे होके बेफ़िकर। अब मेरे डांसिंग स्किल्स पर अपना फ़ैसला दें, जिसे मैं रील बनाते समय ध्यान में नहीं रखती।जब कोई विचार शामिल होता है तो मैं अपना बेस्ट देती हूं।बिना किसी विचार के मैं बस खुद होने का आनंद लेती हूं।' दीपिका सिंह का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

दीपिका सिंह के बारे में 

बता दें कि दीपिका सिंह हिट टीवी शो 'दीया और बाती हम' में संध्या बींदणी के किरदार में नजर आई थीं। जो बाद में आईपीएस बन जाती हैं। दीपिका ने संध्या बींदणी के रोल में ऐसी जान डाली कि आज भी लोग असल जिंदगी में दीपिका को 'संध्या बींदणी' ही कहते हैं। दीपिका सिंह ने साल 2011 में 'दीया और बाती हम' से एक्टिंग डेब्यू किया था और इसी से वह स्टार बनीं। लेकिन इस शो के बाद दीपिका ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। फिर 2019 में वापसी की। फिर चार साल तक टीवी से दूर रहने के बाद दीपिका सिंह ने कलर्स के शो 'मंगल लक्ष्मी' से टीवी पर वापसी की। इन दिनों दीपिका सिंह इस शो की वजह से भी खबरों में बनी रहती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन