1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Devoleena Bhattacharjee पति शाहनवाज को छोड़ इस शख्स के साथ हुई रोमांटिक, वायरल हुआ वीडियो

Devoleena Bhattacharjee पति शाहनवाज को छोड़ इस शख्स के साथ हुई रोमांटिक, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Jan 21, 2023 11:48 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 11:48 pm IST

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस कारण एक्ट्रेस काफी ट्रोल हो रही हैं।

Devoleena Bhattacharjee instagram- India TV Hindi
Devoleena Bhattacharjee Image Source : DEVOLEENA BHATTACHARJEE INSTAGRAM

देवोलीना जिम ट्रेनर शाहनवाज के साथ शादी के बंधन मं बंधी हैं। देवोलीना ने 14 दिसंबर को शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें देखकर फैंस काफी हैरान हुए थे। उनके पति शाहनवाज मुसलमान हैं और वो हिंदू उन्होंने इंटर रिलिजन शादी की है, जिस कारण यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस कारण एक्ट्रेस काफी ट्रोल हो रही है।

Kartik Aaryan In Aap Ki Adalat: पैसों की वजह से कार्तिक आर्यन ने छोड़ दी करण जौहर की फिल्म? 'आप की अदालत' में हुआ खुलासा

बता दें इस वीडियो में एक्ट्रेस विशाल सिंह के साथ नजर आ रही हैं। फैंस समझते थे कि इन दोनों रिलेशन में हैं। कई बार फैंस ने ये तक सोच लिया कि विशाल-देवोलीना ने इंगेजमेंट कर ली है। जब देवोलीना ने अपनी हल्दी की फोटो डाली थी तो फैंस ऐसा सोच रहे थे कि देवोलीना भट्टाचार्जी विशाल के साथ शादी कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देवोलीना, विशाल सिंह के साथ वीडियो बनाते नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राहत फतेह अली खान का अखियां गाना चल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक ने कहा ये रिश्ता क्या कहलाता है। वही एक ने कहा इतना ही प्यार था तो शादी क्यों नहीं की।

Kartik Aaryan In Aap Ki Adalat: जब रजत शर्मा ने लगाई कार्तिक आर्यन की क्लास, कहा बोलो 'पीठ ऊँची ऊँट की या पूँछ ऊँची ऊँट की'

देवोलीना ने 14 दिसंबर 2022 को शाहनवाज के साथ कोर्ट मैरिज की थी। देवोलीना को ज्यादा नाम 'बिग बॉस 13' में एंट्री करने के बाद मिला। देवोलीना को ‘साथ निभाना साथिया 2’ में देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन