1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kartik Aaryan In Aap Ki Adalat: जब रजत शर्मा ने लगाई कार्तिक आर्यन की क्लास, कहा बोलो 'पीठ ऊँची ऊँट की या पूँछ ऊँची ऊँट की'

Kartik Aaryan In Aap Ki Adalat: जब रजत शर्मा ने लगाई कार्तिक आर्यन की क्लास, कहा बोलो 'पीठ ऊँची ऊँट की या पूँछ ऊँची ऊँट की'

 Published : Jan 21, 2023 10:54 pm IST,  Updated : Jan 22, 2023 12:06 am IST

Kartik Aaryan इंडिया टीवी के हिट शो 'आप की अदालत' के कटघरे में पेश हुए। इस दौरान कार्तिक ने बॉक्स-ऑफिस पर अपनी फिल्मों की सफलता के पीछे का राज बताया।

indiatv- India TV Hindi
Kartik Aaryan

Kartik Aaryan In Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो 'आप की अदालत' के 29 साल पूरे हो चुके हैं। 'आप की अदालत' को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है। यह शो 7 जनवरी से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दोबारा शुरू हुआ है। हाल ही में कार्तिक आर्यन इस शो में शामिल हुए। इस दौरान रजत शर्मा ने कार्तिक आर्यन को टंग ट्विस्टर दिया और कहा आप बोलिए- 'पीठ ऊँची ऊँट की या पूँछ ऊँची ऊँट की जानिए 'शहजादा' इस परीक्षा में पास हुए या नहीं।

Kartik Aaryan In Aap Ki Adalat: पैसों की वजह से कार्तिक आर्यन ने छोड़ दी करण जौहर की फिल्म? 'आप की अदालत' में हुआ खुलासा

फिल्म 'शहजादा' को लेकर कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म 'शहजादा' साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अला वैकुण्ठपुररामुलू' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। हाल ही में 'शहजादा' 'आप की अदालत' में पेश हुए। उस दौरान रजत शर्मा ने 'शहजादा' को टंग ट्विस्टर का टास्क दिया। इस दौरान रजत शर्मा ने कार्तिक आर्यन को 'पीठ ऊँची ऊँट की या पूँछ ऊँची ऊँट की'टंग ट्विस्टर बोलने के लिए, लेकिन कार्तिक आर्यन ने इस दौरान सोनू के टीटू की स्वीटी, सोनू के टीटू की स्वीटी, सोनू के टीटू की स्वीटी कहा। जो देखकर फैंस को काफी मजा आया।

जानिए क्या हुआ था उस दिन, जब पहली बार कार्तिक आर्यन ने शाहरुख और सलमान के घर के सामने ली थी सेल्फी?

बता दें कि 'आप की अदालत' में 190 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ इकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन