1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मात्र 50 रुपये में किया था पहला रोल, आज टीवी की दुनिया का सरताज है एक्टर, 15 साल से कर रहा राज

मात्र 50 रुपये में किया था पहला रोल, आज टीवी की दुनिया का सरताज है एक्टर, 15 साल से कर रहा राज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 26, 2025 06:00 am IST,  Updated : May 26, 2025 06:00 am IST

टीवी एक्टर दिलीप जोशी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई भेजी है।

Dilip Joshi- India TV Hindi
दिलीप जोशी Image Source : INSTAGRAM

टीवी की दुनिया में 15 साल से भी ज्यादा समय से राज कर रहा पॉपुलर शो 'तारत मेहता का उल्टा चश्मा' के लीड एक्टर दिलीप जोशी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप जोशी के जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स ने उनके चहेते किरदार जेठालाल की तस्वीरों को शेयर कर बधाई दी है। दिलीप जोशी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने पहचान दिलाई। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दिलीप जोशी ने अपने करियर में 25 साल से ज्यादा समय तक थियेटर किया है और खूब तारीफें बटोरी हैं। साथ ही ये भी खास बात है कि पहले किरदार के लिए दिलीप जोशी को महज 50 रुपये फीस मिली थी। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत से टीवी की दुनिया में नाम कमाया और सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक बने। 

जेठालाल के किरदार ने बनाया स्टार

दिलीप जोशी लोकप्रिय कॉमेडी शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" में जेठालाल गड़ा के अपने किरदार के लिए मशहूर हैं। उन्होंने शो में अपने अभिनय के लिए कई प्रशंसाएं अर्जित कीं। जोशी का जन्म 26 मई 1968 को पोरबंदर के गोसा गांव के एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी शादी जयमाला से हुई है जिनसे उनकी एक बेटी नियति और एक बेटा ऋत्विक है। जोशी कई गुजराती नाटकों में नजर आ चुके हैं, जिनमें से एक सुमीत राघवन और अमित मिस्त्री के साथ बापू तम कमाल करी है, जो तीनों अपने टेलीविजन शो शुभ मंगल सावधान के लिए जाने जाते हैं। TMKOC के अलावा, जोशी ने कभी ये कभी वो, हम सब एक हैं, शुभ मंगल सावधान, क्या बात है, दाल में काला और मेरी बीवी वंडरफुल, अगदम बगदम तिगदम आदि शो में अभिनय किया। वह मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, ढूंढते रह जाओगे और व्हाट्स योर राशि जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

जेठालाल और बबीता भाभी के किरदारों ने बटोरी तारीफें

बता दें कि दिलीप जोशी को TMKOC में अपने किरदार जेठालाल के लिए खूब पहचाने गए। दिलीप के इस किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया और 15 साल से भी ज्यादा समय तक इसे प्यार मिलता रहा। टीवी की दुनिया में ये शो टीआरपी का किंग रहा है। जेठालाल और शो की ही एक किरदार बबीता जी जिसे मुनमुन दत्ता ने निभाया है, दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस खूब हिट रहता है। दोनों की मीठी फ्लर्टिंग और जेठालाल का एकतरफा प्यार दर्शकों के लिए मनोरंजन का केंद्र है। दिलीप जोशी की एक्टिंग की भी दीवानगी देखने को मिलती रहती है। आज जन्मदिन के मौके पर दिलीप जोशी को फैन्स ने बधाई दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन