1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पायलट से की शादी, हीरोइन बनते ही भंग हुआ मोह, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर निकाह ने लगाई मुहर, अब कैंसर की चपेट में एक्ट्रेस

पायलट से की शादी, हीरोइन बनते ही भंग हुआ मोह, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर निकाह ने लगाई मुहर, अब कैंसर की चपेट में एक्ट्रेस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 28, 2025 02:36 pm IST,  Updated : May 28, 2025 06:31 pm IST

एयरहोस्टेस से हीरोइन बनने वाली ये हसीना कभी पायलेट के प्यार में थी और इस रिश्ते को शादी का नाम भी दिया, लेकिन एक्ट्रेस बनते ही परिवार बिखर गया और एक्ट्रेस को कोस्टार से प्यार हो गया और उससे निकाह कर के घर भी बसा लिया। अब एक्ट्रेस कैंसर की चपेट में हैं।

Dipika Shoaib- India TV Hindi
दीपिका और शोएब। Image Source : INSTAGRAM

दीपिका कक्कड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो किसी विवाद नहीं बल्कि अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने बताया कि वो कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें सेकेंड स्टेज का कैंसर है। लिवर में ट्यूमर डिटेक्ट हुआ था, अब इसे कैंसरस बताया जा रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस को एक हफ्ते बात सर्जरी से गुजरना पड़े। फैंस एक्ट्रेस के लिए दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द ही ठीक हो जाएं। वैसे दीपिका कक्कड़ की जिंदगी एक टीवी एक्ट्रेस के रूप में जितनी चर्चित रही है, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चा में रही है। खासकर उनके पहली शादी, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहें और शोएब इब्राहिम के साथ उनकी लव स्टोरी को लेकर कई बातें होती रहीं। आइए, नजर डालते हैं इस चर्चित टीवी एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के उतार-चढ़ाव भरे सफर पर।

पहली शादी: एक अधूरी कहानी

दीपिका कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के रूप में की थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। ‘ससुराल सिमर का’ से छोटे पर्दे पर उन्हें असली पहचान मिली। इस शो में काम करने से पहले दीपिका की शादी हो चुकी थी। उनके पहले पति थे रौनक साम्ब्याल, जो एक पायलट थे। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। हालांकि इस रिश्ते की शुरुआत अच्छे से हुई, लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। कहा जाता है कि शादी के कुछ सालों के भीतर ही दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे और साल 2015 में दीपिका ने रौनक से तलाक ले लिया।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहें

दीपिका और रौनक के तलाक के समय मीडिया में यह चर्चा जोरों पर थी कि दीपिका का शोएब इब्राहिम के साथ अफेयर चल रहा है। चूंकि शोएब ‘ससुराल सिमर का’ में दीपिका के को-स्टार थे, दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते थे। धीरे-धीरे यह केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी दिखाई देने लगी। हालांकि दीपिका ने कभी अपने पहले पति से तलाक की असली वजह पब्लिकली नहीं बताई, लेकिन उनके और शोएब के रिश्ते को लेकर अफवाहें इस दौरान खूब चर्चा में रहीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका की शादी खत्म होने की एक बड़ी वजह उनका शोएब के करीब आना था, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को तलाक के बाद ही सार्वजनिक रूप से स्वीकारा और फिर दोनों इस रिश्ते को एक कदम आगे ले गए।

शोएब इब्राहिम से प्यार और निकाह

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की लव स्टोरी धीरे-धीरे परवान चढ़ी। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट किया और फिर 22 फरवरी 2018 को उन्होंने निकाह कर लिया। इस शादी ने काफी सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि दीपिका ने शादी के बाद इस्लाम धर्म भी कबूल किया और अपना नाम फैजा रख लिया। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी खूबसूरत शादीशुदा जिंदगी की झलकियां फैन्स के साथ शेयर करते हैं। साल 2023 में इस कपल ने बेटे रूहान का दुनिया में स्वागत किया। कई उतार-चढ़ावों के बाद दीपिका ने एक ऐसा साथी पाया जिसने न सिर्फ उन्हें समझा बल्कि हर कदम पर उनका साथ भी दिया। शोएब और दीपिका की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक मानी जाती है। हाल ही में जब दीपिका की हेल्थ को लेकर गंभीर खबरें सामने आईं (स्टेज 2 कैंसर), तब भी शोएब उनके साथ चट्टान की तरह खड़े नजर आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन