1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कई घंटों तक चलेगी दीपिका कक्कड़ की सर्जरी, सेकेंड स्टेज के कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस, शोएब ने की फैंस से गुजारिश

कई घंटों तक चलेगी दीपिका कक्कड़ की सर्जरी, सेकेंड स्टेज के कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस, शोएब ने की फैंस से गुजारिश

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 03, 2025 09:59 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 10:12 am IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 कैंसर से जूझ रही हैं। उनके लिवर में ट्यूमर का खुलासा हुआ था और बाद में पता चला कि इसी ट्यूमर में कैंसर है। अब एक्ट्रेस की एक लंबी सर्जरी होने जा रही है। इसके बारे में उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपडेट साझा की है।

Dipika kakar, shoaib ibrahim- India TV Hindi
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम। Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर से जूझ रही हैं। बीते हफ्ते उन्होंने खुद लोगों के सामने आकर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और पति शोएब के व्लॉग के जरिए लोगों को बताया था कि वो दूसरे चरण के कैंसर से जूझ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पहले लिवर में डायगनॉस हुए ट्यूमर में ही कैंसर पाया गया है, जिसका इलाज सर्जरी के जरिए होगा। अब एक्ट्रेस के पति अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के स्वास्थ्य को लेकर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने हेल्थ अपडेट देने के साथ ही बताया कि एक्ट्रेस की लंबी सर्जी होने वाली है। मंगलवार को उनकी ये सर्जरी की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया जटिल रहने वाली है।

पति शोएब ने दी सर्जरी से जुड़ी जानकारी

शोएब ने बताया कि दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला है और वह 3 जून को एक लंबी और मेजर सर्जरी से गुजरने वाली हैं। शोएब ने अपने फैंस और शुभचिंतकों से दीपिका के लिए दुआएं मांगने की गुजारिश की है। इंस्टाग्राम स्टोरी में शोएब ने लिखा, 'दीपिका की सर्जरी कल सुबह है। यह एक लंबी सर्जरी होगी। उसे आप सभी की प्रार्थनाओं और सकारात्मक ऊर्जा की सबसे ज्यादा जरूरत है... कृपया उसे अपनी दुआओं में याद रखें।' पोस्ट के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाले कई इमोजी भी लगाए। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। फैंस एक्ट्रेस के लिए दुआएं कर रहे हैं और उम्मीद में हैं कि सफल सर्जरी की अपडेट भी शोएब उन्हें जल्द देंगे।

Dipika kakar
Image Source : INSTAGRAMदीपिका कक्कड़ की सर्जरी से जुड़ा पोस्ट।

पहले टाली गई थी सर्जरी

बता दें, इससे पहले दीपिका की सर्जरी कुछ समय के लिए टाल दी गई थी क्योंकि उन्हें वायरल संक्रमण और फ्लू हुआ था, लेकिन अब जब सर्जरी तय हो गई है, तो शोएब और उनका परिवार भावनात्मक रूप से बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। एक्ट्रेस के फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'दीपिका की सर्जरी सही से हो जाएगी और वो इस जंग को जीतकर लौटेंगी।' एक और शख्स ने लिखा, 'दीपिका शेरनी हैं और वो इससे भी आसानी से आगे निकल जाएंगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शोएब और उनके परिवार को बहुत सारी हिम्मत, दीपिका जल्द ठीक हो कर मुस्कुराते हुए घर लौटेंगी।'

शोएब-दीपिका ने बताई थी पूरी दास्तां

बता दें, एक हफ्ते पहले लंबे व्लॉग में शोएब और दीपिका कक्कड़ ने इस गंबीर बीमारी के बारे में बात की थी। दीपिका और शोएब ने कहा कि उनके पेट में दर्द हुआ चला अस्पताल ले जाने पर पता चला की गालब्लेडर में स्टोन है, जिसकी वजह से पेट में दर्द है, लेकिन इसी के साथ हुई कई और जांच में साफ हुआ कि स्टोन के अलावा उनके लिवर में टेनिस बॉल के बराबर ट्यूमर है। ट्यूमर के इलाज की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही साफ हुआ कि ये ट्यूमर कैंसरस है और इसमें दूसरे स्टेज का कैंसर हैं। एक्ट्रेस ने साथ ही कहा कि वो पहले काफी घबरा रही थीं, लेकिन वो आस-पास के और कैंसर पेशेंट्स से प्रेरणा लेती हैं और डॉक्टर ने उन्हें कहा कि इस बीमारी का पूरी तरह से इलाज है और ट्यूमर निकाले जाने के बाद वो ठीक हो जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन