1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Dipika Kakkar की डिलीवरी के बाद की तस्वीर आई सामने, पति ने बताया कैसा है हाल

Dipika Kakkar की डिलीवरी के बाद की तस्वीर आई सामने, पति ने बताया कैसा है हाल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 24, 2023 10:03 am IST,  Updated : Jun 24, 2023 10:03 am IST

हाल में ही टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद से ही फैंस उनकी हल्थ अपडेट को लेकर परेशान थे। अब एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट खुद उनके पति ने शेयर की है।

Dipika Kakkar- India TV Hindi
दीपिका कक्कड़। Image Source : INSTAGRAM

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी। फैंस दोनों को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते और अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। दीपिका कक्कड़ ने हाल में ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके पति शोएब ने हेल्थ अपडेट देते हुए उनकी तस्वीर पोस्ट की है। 

डिलीवरी के बाद सामने आई पहली फोटो

 डिलीवरी के बाद से ही फैंस दीरपिका की हल्थ अपडेट को लेकर परेशान थे। अब उनके पति शोएब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर बैठकर कुछ खाती नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा कि वो अब ठीक हैं। वो काफी कमजोर नजर आ रही हैं। फिलहाल, दोनों ने अभी तक बेबी की कोई तस्वीर साझा नहीं की। फैंस दोनों के बेबी बॉय की झलक देखने के लिए बेताब हैं। 

एक्ट्रेस बनीं बेबी बॉय की मम्मी
दीपिका की डिलीवरी को लेकर शोएब ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर बताया था कि वो और दीपिका पेरेंट्स बन गए हैं। एक्टर ने बताया था कि दीपिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया। साथ ही कहा कि उनकी डिलीवरी प्रीमैच्योर है। साथ ही बताया कि वो खतरे से बाहर है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी थी, जिस पर अब उन्होंने एक नया अपडेट साझा किया, जिसके बाद फैंस अब राहत की सांस ले सकेंगे।

लोगों ने किया था ट्रोल
बता दें, शोएब और दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी की हर अपडेट सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों से शेयर करते थे। बीच में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें सामने आई थीं। लोगों ने दावा किया था कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी फेक है। जिस पर दीपिका और उनके पति ने लोगों को जमकर फटकार लगाई थी। वहीं दीपिका कक्कड़ ने पहले हुए उनके मिसकैरेज पर भी खुलकर बात की थी और बताया था कि उनके लिए वो कितना दुखद था। हाल में ही एक्ट्रेस की ननद का भी मिसकैरेज हुआ था।

ये भी पढ़ें: सनी देओल के बेटे खूबसूरत वादियों में मना रहे हनीमून, सामने आईं अनदेखी तस्वीरें

श्रीदेवी की छोटी बेटी इस पॉपुलर सिंगर को कर रहीं डेट? 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन