1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'हमारी शादी नहीं हुई', सात फेरे के 9 साल बाद ये क्या बोल गए दिव्यांका त्रिपाठी के पति, पैदा हुई शंका, फैंस कर रहे सवाल

'हमारी शादी नहीं हुई', सात फेरे के 9 साल बाद ये क्या बोल गए दिव्यांका त्रिपाठी के पति, पैदा हुई शंका, फैंस कर रहे सवाल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 30, 2025 11:04 am IST,  Updated : May 30, 2025 11:04 am IST

'ये है मोहब्बतें' फेम टीवी कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को लेकर फैंस के मन में शंका पैदा हो गई है और कई अटपटे सवाल कर रहे हैं। लोगों के मन में ये शंका भी विवेव दहिया की एक बात से हुई है। पूरा मामला क्या है आपको बताते हैं।

Divyanka Tripathi, vivek dahiya- India TV Hindi
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया। Image Source : INSTAGRAM

भारतीय टेलीविजन की सबसे चर्चित और चहेती जोड़ियों में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया न केवल अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए बल्कि ऑफ-स्क्रीन रिश्ते की मिठास के लिए भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। 'ये है मोहब्बतें' जैसे हिट शो में काम करने के दौरान शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी ने 8 जुलाई 2016 को शादी के रिश्ते में तब्दील हो गई। भोपाल में हुई इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवारवाले मौजूद थे, लेकिन जब इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें काफी वायरल रहीं और इनकी खूब चर्चा हुई। तब से अब तक ये जोड़ी लोगों की फेवरेट बनी हुई है और सभी का खूब ध्यान खींचती है।

एक्टर की इस बात पर हुई फैंस को शंका

शादी के 9 साल बाद भी इन दोनों के बीच का प्यार उतना ही ताजा और मजबूत नजर आता है, लेकिन हाल ही में इस कपल ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल विवेक दहिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया जिसमें वह दिव्यांका के पिता के जन्मदिन के मौके पर अपने ससुराल पहुंचे थे। इस दौरान परिवार के साथ समय बिताते हुए उन्होंने मजाक में कहा कि उन्होंने दिव्यांका से 'शादी नहीं की है'। हालांकि यह सुनते ही उन्होंने तुरंत सफाई दी कि उनका मतलब था कि उनकी शादी कानूनी रूप से रजिस्टर्ड नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमने अभी तक मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई नहीं किया है। मैरिज रजिस्ट्रेशन बाकी है।'

यहां देखें वीडियो

अब टीवी के पर्दे से हैं दूर

यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में कही गई थी, लेकिन इससे एक दिलचस्प पहलू सामने आया कि कैसे एक-दूसरे से गहराई से जुड़े होने के बावजूद ये दोनों अपने रिश्ते को किसी सरकारी कागज या औपचारिकता में बांधने की जल्दी में नहीं हैं। शादी की सालगिरह मनाने, त्योहारों के मौके पर साथ नजर आने और एक-दूसरे के करियर में सपोर्ट करने वाले इस कपल ने अब टीवी से थोड़ी दूरी बना ली है। दोनों अब कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं और यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपनी रोजमर्रा की जिंदगी, ट्रैवल डेस्टिनेश्स और फैमिली टाइम शेयर करते हैं। इससे उनके फैन्स को उनकी निजी जिंदगी की एक झलक मिलती है। 

अक्सर उड़ती हैं अफवाहें

दिव्यांका और विवेक का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है। जहां कुछ लोग इनकी केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थकते, वहीं सोशल मीडिया पर कई बार अफवाहें भी उड़ती रही हैं कि इनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा। मगर हर बार इन अफवाहों को कपल नजरअंदाज करता रहता है। इस बार भी विवेक की सफाई के बाद भी लोगों को दाल में कुछ काला लग रहा है। दोनों अक्सर एक साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं, जिसे देखकर यही जाहिर होता है कि ये प्यार में डूबे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन