1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एल्विश यादव को नहीं पहचान पाईं दिव्यांका, यूट्यूबर के फैंस ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एल्विश यादव को नहीं पहचान पाईं दिव्यांका, यूट्यूबर के फैंस ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 22, 2025 07:12 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 07:12 pm IST

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे फेवरेट एक्ट्रेसेस में से रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने चर्चित शो 'लाफ्टर शेफ 2' में खास मेहमान बनकर शिरकत की। इस दौरान वह सबसे मिलीं, लेकिन एल्विश यादव को नहीं पहचान सकीं, जिसके बाद यूट्यूबर के फैन नाराज हो गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Divyanka Tripathi- India TV Hindi
दिव्यांका त्रिपाठी, एल्विश यादव। Image Source : INSTAGRAM/@DIVYANKATRIPATHIDAHIYA

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से हैं। उन्होंने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से लेकर 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे हिट टीवी शोज में काम किया है और फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं। दिव्यांका लंबे समय से किसी टीवी शो में नजर नहीं आई हैं और उनके फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। लेकिन, हाल ही में उन्होंने कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में मेहमान बनकर शिरकत की और फैंस का दिन बना दिया। लाफ्टर शेफ्स 2 में पहुंचीं दिव्यांका की मुलाकात बिग बॉस ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव से भी हुई, जिन्हें वह पहचान नहीं पाईं और उन्हें समर्थ समझ बैठीं। दिव्यांका ने एल्विश को समर्थ कहकर बुलाया, जिस पर एल्विश के फैन नाराज हो गए और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दिव्यांका ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

जैसे ही दिव्यांका को एल्विश यादव के फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया, एक्ट्रेस भी उन्हें जवाब देने में पीछे नहीं हटीं। दिव्यांका ने यूजर के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए जरिए ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया और एल्विश यादव के सच्चे फैंस को शुक्रिया भी कहा। उन्होंने यूट्यूबर के उन फैंस को शुक्रिया कहा, जो उनके साथ अच्छे व्यवहार से पेश आए। इसी के साथ उन्होंने ट्रोल्स की चुटकी भी ली और कहा कि उनकी वजह से सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट काफी बढ़ गई है।

दिव्यांका त्रिपाठी का पोस्ट

दिव्यांका ने अपने ट्रोल्स को जवाब देते हुए अपने कमेंट में लिखा- 'मैं एल्विश यादव के जो सच्चे फैंस का धन्यवाद करना चाहूंगी कि वह मेरे साथ अच्छे से पेश आए। सच्चे फैंस सबसे पहले अपने आइडल की रिस्पेक्ट को अपने दिमाग में रखते हैं। ट्रोलर्स को डबल थैंक यू कि उनकी वजह से मेरा इंगेजमेंट बढ़ा। आपकी अभद्र भाषा का जवाब मेरे अंदर का सिस्टम अपने आप ही आपको और आपके परिवार को दे रहा है। कर्मा! मेरे अंदर की डिग्निटी कहती है कि जो अच्छे होते हैं, उन्हें हमेशा ब्लेसिंग्स मिलती हैं।'

Divyanka Tripathi
Image Source : INSTAGRAM/@DIVYANKATRIPATHIDAHIYAट्रोल्स को दिव्यांका ने दिया जवाब

नेहा धूपिया को भी निशाने पर ले चुके हैं एल्विश यादव के फैंस

हालांकि, दिव्यांका त्रिपाठी इकलौती ऐसी स्टार नहीं हैं, जिन्हें एल्विश यादव के फैंस ने निशाने पर लिया है और उनके लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल की है। इससे पहले रोडीज के दौरान जब नेहा धूपिया ने अपने गेम के लिए एल्विश यादव को डबल क्रॉस किया था, तब भी यूट्यूबर के फैंस एक्ट्रेस के पीछे पड़ गए थे और उन्हें जमकर ट्रोल किया था। बिग बॉस के दौरान भी एल्विश के फैंस उनके कॉम्पटीटर्स के पीछे पड़े रहे। वहीं लाफ्टर शेफ्स 2 की बात करें तो ये शो ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड 27 जुलाई को प्रसारित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन