1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 8.5 IMDb रेटिंग वाला पहला टीवी शो, जिसने भारतीय टेलीविजन के नए युग को दिया जन्म, आते ही गलियों में पसर जाता था सन्नाटा

8.5 IMDb रेटिंग वाला पहला टीवी शो, जिसने भारतीय टेलीविजन के नए युग को दिया जन्म, आते ही गलियों में पसर जाता था सन्नाटा

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 11, 2026 07:12 pm IST,  Updated : May 11, 2026 07:12 pm IST

क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला धारावाहिक कौन सा था? 42 साल पहले ये टीवी शो आया था, जिसके साथ भारतीय टेलीविजन के नए युग की भी शुरुआत हुई। ये ऐसा धारावाहिक था, जिसके आते ही गलियों में सन्नाटा पसर जाता था और लोग ये सीरियल देखने बैठ जाते थे।

hum log- India TV Hindi
1984 में आया था इस सीरियल का पहला एपिसोड। Image Source : X/@RMANISH1

आज के समय में टीवी पर धारावाहिकों की भरमार है। कभी न खत्म होने वाले ट्विस्ट और टर्न और सालों तक चलने वाली कहानियां, लेकिन एक समय था जब धारावाहिकों का मनोरंजन के अलावा एक और लक्ष्य होता था। दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ शिक्षित और समाज में जागरुकता फैलाने का लक्ष्य। लेकिन, पिछले कुछ सालों में टीवी सीरियल्स की परिभाषा पूरी तरह बदल चुकी है। इस बीच हम आपको उस टीवी धारावाहिक के बारे में बताते हैं, जिसने 42 साल पहले दर्शकों के बीच दस्तक दी थी। ये भारतीय टेलीविजन का पहला धारावाहिक था, जो 80 के दशक में आया था और दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ जागरूक करने का भी काम किया।

80 के दशक में आया फैमिली ड्रामा

इस धारावाहिक का नाम है 'हम लोग', जिसने दर्शकों के बीच 80 के दशक में दस्तक दी थी। इस सीरियल का पहला एपिसोड 7 जुलाई 1984 को दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था, जिसके साथ भारतीय टेलीविजन के एक नए युग की भी शुरुआत हुई। इस धारावाहिक के कुल 156 एपिसोड दूरदर्शन पर आए और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ये एक फैमिली ड्रामा था, जिसमें मध्यमवर्गीय परिवार की समस्याओं को दिखाया गया था। लग्जरी नहीं, बेसिक जरूरत और पारिवारिक समस्याओं के इर्द-गिर्द घूमता शो, जिसमें कोई बहुत बड़े ट्विस्ट और टर्न नहीं थे।

कैसे बना 'हम लोग'?

'हम लोग' भारतीय टेलीविजन का पहला डेली सोप था, जिसकी रचना को लेकर कहा जाता है कि मेकर्स ने एक मैक्सिन टीवी सीरीज 'Ven Conmigo (1970)' की तर्ज पर इसका निर्माण किया था। इस फैमिली ड्रामा में मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा के फॉर्मूले को भी अपनाया गया था। इस धारावाहिक का ख्याल उस समय के सूचना एवं प्रसारण मंत्री वसंत साठे को तब आया, जब वह मैक्सिको की यात्रा पर गए थे।

मनोहर श्याम जोशी ने लिखी स्क्रिप्ट

इस धारावाहिक की कहानी लेखक मनोहर श्याम जोशी ने लिखी और निर्देशन पी. कुमार वासुदेव ने किया। इस खूबसूरत टीवी सीरीज के टाइटल स्कोर को म्यूजिक कंपोजर अनिल बिस्वास ने तैयार किया। 'हम लोग' के जरिए मेकर्स ने टीवी पर सामाजिक मुद्दों को मनोरंजक ढंग से पेश किया और दर्शकों को ये अंदाज भा गया। दर्शकों के बीच ये टीवी सीरीज काफी पॉपुर हुई और हर एपिसोड के अंत में एक्टर अशोक कुमार आते थे और सूत्रधार के तौर पर किसी न किसी सामाजिक मुद्दे पर बात करते जाते थे। इस टीवी शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ेंः एक पंगा और बॉलीवुड से दूर हुआ स्टारकिड, अब मलयालम सिनेमा का किया रुख, 'गांधी बाजार संडे मार्केट' से करेंगे डेब्यू

कारगिल युद्ध से ठीक पहले आई एक्शन-थ्रिलर, 7 साल चली रिसर्च के बाद बनकर हुई तैयार, जीते 5 अवॉर्ड, 8.1 है IMDb रेटिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन