1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पंजाब-गुजरात का IPL मैच देखने स्टेडियम पहुंची हिना खान, फैंस का फोन लेकर करने लगीं ये काम

पंजाब-गुजरात का IPL मैच देखने स्टेडियम पहुंची हिना खान, फैंस का फोन लेकर करने लगीं ये काम

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Apr 22, 2024 05:54 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 06:21 pm IST

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस हिना खान पंजाब-गुजरात का IPL का मैच देखने स्टेडियम पहुंची थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हालांकि हिना खान इस दौरान कुछ ऐसा कर रही थी, जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में आ गईं।

Hina Khan, IPL- India TV Hindi
IPL मैच के दौरान हिना खान ने किया ये काम Image Source : X

इन दिनों आम हो या खास हर किसी पर IPL का भूत सवार है। कोई घर बैठे-बैठे IPL मैच का लुत्फ उठा रहा तो कोई स्टेडियम जाकर। इसी बीच अब हाल ही में टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान भी पंजाब-गुजरात IPL मैच का लुत्फ उटाने स्टेडियम में पहुंची। 21 अप्रैल कोपंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, इस मुकाबले में टीवी की हसीना हिना खान भी अपने प्रेजेंस से लोगों का ध्यान खीचंती नजर आई, वहीं इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा भी किया जिसकी वजह से वो सुर्खियों में छा गई।

IPL मैच देखने पहुंची हिना खान  

दरअसल, हिना खान, गिप्पी ग्रेवाल के साथ अपनी नई फिल्म 'शिंदा-शिंदा नो पापा' की प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। जहां हिना खान पंजाब की टीम को चीयर करती दिखी। इस दौरान हिना को पंजाब टीम की जर्सी पहने हुए देखा जा सकता है, जिसमें वो काफी खूबसूरत भी दिख रही हैं। यहां, हिना खान ने पंजाब की टीम के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद अपने फैंस का भी जमकर मनोरंजन किय, जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है। वहीं एक वीडियो जो लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है वो ये है, जिसमें एक्ट्रेस अपने फैंस के फोन से उनके साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस के फैंस जमकर इसे लाइक कर रहे हैं। 

हिना खान का वर्कफ्रंट 

बता दें, हिना खान इन दिनों छोटे पर्दे से गायब हैं। अब वो फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम करती नजर आती हैं। हाल में ही उन्होंने मुनव्वर फारूकी के साथ म्यूजिक वीडियो किया था। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने पोस्ट की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन