1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ईशा सिंह और चाहत पांडे की मां में हुई जुबानी जंग, 'बिग बॉस 18' में हुआ सीरियल ड्रामा

ईशा सिंह और चाहत पांडे की मां में हुई जुबानी जंग, 'बिग बॉस 18' में हुआ सीरियल ड्रामा

 Published : Jan 02, 2025 05:48 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 05:52 pm IST

'बिग बॉस 18' में जबरदस्त सीरियल ड्रामा देखने को मिला जब सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार के लोगों ने शो में एंट्री ली। जहां चाहत पांडे की मां ने ईशा सिंह और शालीन भनोट का राज खोला तो वहीं इस बात से ईशा की मां नाराज दिखाई दीं।

Bigg Boss 18- India TV Hindi
ईशा सिंह और चाहत पांडे की मां में हुई जुबानी जंग Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 18' के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और शो में ड्रामा भी खूब देखने को मिल रहा है। इस बार 'फैमिली वीक' काफी इमोशनल रहा है। शो से कई हैरान और दिल को छू लेने वाले पल सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, जब ईशा सिंह और चाहत पांडे की मां के बीच तीखी बहस देखने को मिली तो बिग बॉस के घर में जबरदस्त ड्रामा हुआ, जिससे घर में सभी के बीच तनाव बढ़ जाता है। अब हर तरफ ईशा सिंह और चाहत पांडे की मां की खतरनाक जुबानी जंग चर्चा हो रही है।

फैमिली वीक बना ड्रामा

'बिग बॉस 18' के लेटेस्ट प्रोमो में ईशा और चाहत की मां झगड़ती नजर आईं। यह सब तब शुरू हुआ जब चाहत की मां ने ईशा और शालीन भनोट के रिश्ते के बारे में बात की, जिसमें एक वीडियो का भी जिक्र किया गया था। इसमें ईशा को शालीन की नई कार की आरती करते हुए दिखाया गया था। ये सुन ईशा की मां नाराज हो गईं। उन्होंने उसी वक्त अपनी नाराजगी जाहिर कर दी और कहा 'पागल लोग... दूसरे को शो में गंदा कहना आता है अपने आप को अच्छा दिखाने के लिए।' वह आगे कहती हैं, 'जिसकी बेटी हो उनको कभी ऐसा नहीं बोलना चाहिए।'

शालिन के साथ डेटिंग पर ईशा

पिछले सप्ताहांत, ईशा सिंह ने शालिन भनोट के साथ डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी। इसकी शुरुआत तब हुई जब होस्ट सलमान खान ने ईशा और अविनाश मिश्रा को एक-दूसरे के लिए भावनाएं होने के बावजूद डेटिंग न करने के लिए चिढ़ाया था। सलमान ने ईशा से उनके 'बेकाबू' को-स्टार शालिन भनोट के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा था तब एक्ट्रेस ने कहा ऐसा कुछ नहीं हैं और मैं उनकी दोस्त हूं।' वहीं ईशा ने आगे कहा, 'शालिन केवल मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। हमने साथ काम किया है, इसलिए हम बहुत करीबी रिश्ता साझा करते हैं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं है।'

बिग बॉस 18 में इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी जंग

अब शो में सिर्फ 10 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिसमें विवियन डीसेना, रजत दलाल, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर, ईशा सिंह, चूम दारंग, श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर और चाहत पांडे हैं। बात दें कि 'बिग बॉस 18' ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन