1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अपने कपड़ों की वजह से अनकम्फर्टेबल हुई एकता कपूर, दोस्त के पीछे छिपती आई नजर तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

अपने कपड़ों की वजह से अनकम्फर्टेबल हुई एकता कपूर, दोस्त के पीछे छिपती आई नजर तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

 Published : Dec 19, 2023 12:45 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 12:51 pm IST

हाल ही में एकता कपूर को एक रोस्टोरेंट के बाहर स्पॅाट किया गया। इस दौरान एकता कपूर साटन को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। लेकिन इस दौरान एकता कपूर ने कैमरे के सामने कुछ ऐसी हरकत कर दी की अब इसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं।

Ekta Kapoor- India TV Hindi
कैमरे के सामने एकता कपूर ने की अजीब हरकत Image Source : DESIGN

टीवी की क्वीन एकता कपूर यूं तो अकसर अपनी फिल्मों और सीरीयल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस वक्त एकता कपूर अपने एक वीडियो को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। इस वीडियो में एकता कपूर थोड़ी अजीब सी हरकतें करती हुई नजर आ रही हैं, जिसकी वजह से अब फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं।   

एकता कपूर ने की अजीब हरकत

दरअसल, हाल ही में एकता कपूर को एक रोस्टोरेंट के बाहर स्पॅाट किया गया। इस दौरान एकता कपूर ने काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और साटन को-ऑर्ड सेट के साथ पेयर किया हुआ था, जिसमें एकता बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस दौरान एकता के साथ उनकी बीएफएफ रुचिका कपूर भी नजर आई। वहीं जैसे ही दोनों को पैप्स ने देखा तो वो उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए आ गए। लेकिन इस दौरान एकता कपूर अपनी फ्रेंड के पीछे छिपकर पैप्स को पोज देती हुई नजर आईं। अब एकता कपूर की ये हरकत फैंस को रास नहीं आ रही हैं, जिसके बाद से अब नेटिजंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

लोगों के काॅमेंट्स

Ekta Kapoor Troll
Image Source : DESIGNलोगों के काॅमेंट्स

एक यूजर ने एकता कपूर के इस वीडियो पर काॅमेंट करते हुए लिखा कि- 'वह हमेशा पीछे छुपने के लिए लोगों को ढूंढती है।' वहीं एक यूजर ने लिखा है- 'ऐसे कपड़े पहनने का क्या ही फायदा है जिसमें आत्मविश्वास नहां आता', एक ने लिखा है, 'यह देखकर दुख हुआ... क्या वह अपनी त्वचा के साथ सहज नहीं है? अजीब है। 'इसी तरह से तमाम फैंस काॅमेंट कर एकता कपूर को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। 

मौनी की पार्टी में गजब दिखी थीं एकता

वहीं इससे पहले एकता कपूर मौनी रॉय के नए रेस्तरां के उद्घाटन में शामिल होने को लेकर चर्चा में थीं। इस दौरान एकता ने अपने लुक से लोगों का दिल चुरा लिया था। इस पार्टी में एकता कपूर प्रिंटिड ट्यूब टॉप के साथ रैप स्कर्ट पहनकर पहुंची थी। ट्यूब टॉप के ऊपर एकता ने कोट पहना हुआ था।एकता की ड्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी,जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। 

ये भी पढ़ें:

'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस श्रेनु के हाथ में रची पिया के नाम की मेंहदी, इस दिन बनेंगी दुल्हन

अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगा 'एनिमल' का अनकट वर्जन, इस वजह से आई परेशानी

एडवांस बुकिंग में 'डंकी' और 'सालार' के बीच दिख रही गजब की टक्कर, जानिए किसने कमाई के मामले में मारी बाजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन