1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एकता कपूर ने बड़े पर्दे पर लिया 'नागिन 6' का मज़ा, चाहने वालों के बीच शेयर की क्लिप

एकता कपूर ने बड़े पर्दे पर लिया 'नागिन 6' का मज़ा, चाहने वालों के बीच शेयर की क्लिप

 Published : Feb 12, 2022 08:35 am IST,  Updated : Feb 12, 2022 08:38 am IST

एकता कपूर की तरफ से साझा किए गए सीन्स में मनित जौरा ने पंडितों को आश्वासन दिया है कि 'सर्वश्रेष्ठ नागिन' बदला लेने के लिए वापस आएगी।

Ekta Kapoor- India TV Hindi
Ekta Kapoor Image Source : INSTAGRAM/EKTA KAPOOR

Highlights

  • नागिन 6 में सिम्बा नागपाल के साथ तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका में हैं।
  • एकता कपूर की नागिन 6 कोरोना महामारी से प्रेरित है।

एकता कपूर अपने सुपरनैचुरल शो नागिन 6 के शुरू किए जाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। शो की रिलीज से एक दिन पहले, एकता ने बड़े पर्दे पर सीरीज देखी और सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां साझा कीं। एकता ने नागिन 6 के कुछ सीन्स भी पोस्ट किए जिसमें मनित जौरा हैं। 

एकता कपूर द्वारा साझा किए गए सीन्स में मनित जौरा ने पंडितों को आश्वासन दिया है कि 'सर्वश्रेष्ठ नागिन' बदला लेने के लिए वापस आ जाएगी लेकिन इस बार वह अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए ऐसा करेगी। 

वीडियो यहीं देखें:

नागिन 6 में सिम्बा नागपाल के साथ तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका में हैं। सुपरनैचुरल शो में महक चहल, आम्रपाली गुप्ता, उर्वशी ढोलकिया और सुधा चंद्रन भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। नागिन के इस सीजन में तेजस्वी का नाम 'प्रथा' है। 

बिग बॉस 15 के फिनाले में, यह घोषणा की गई थी कि तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शो के प्रोमो की पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है।

एकता कपूर की नागिन 6 कोरोना महामारी से प्रेरित है और रूप बदलने वाली नागिन देश को इस घातक वायरस से बचाने के लिए जन्म लेगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में, एकता कपूर ने इस बारे में बात की थी कि उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 के लिए क्यों लिया।

उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि कोई नसीब था जो उनके पास गया। इससे ज्यादा मैंने कुछ नहीं किया है। मुझे नहीं लगता कि मुझमें किसी चैनल को यह बताने की ताकत है कि मैं इस लड़की को अपनी अगली नागिन के रूप में चाहती हूं। मैंने उन्हें इस रोल के लिए फिट पाया, उन्हें स्पष्ट रूप से दर्शकों का बहुत प्यार हासिल है और जब मैंने उन्हें देखा तो मैं उनसे जुड़ी। "

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन