1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एल्विश यादव के कबूलनामे के बाद सापों के साथ वायरल हुआ वीडियो, सिंगर फाजिलपुरिया भी दिखे साथ

एल्विश यादव के कबूलनामे के बाद सापों के साथ वायरल हुआ वीडियो, सिंगर फाजिलपुरिया भी दिखे साथ

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 19, 2024 12:34 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 12:46 pm IST

एक तरफ एल्विश यादव के कबूलनामे की बात सामने आई है। वहीं दूसरी तरफ उनका एक वीडियो सापों के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ सिंगर फाजिलपुरिया भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है।

elvish yadav snake venom- India TV Hindi
एल्विश यादव और फाजिलपुरिया सांप के साथ। Image Source : X

'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। एल्विश यादव की गिरफ्थारी सांप का जहर मुहैया कराने के आरोप में हुई है। इस मामले में उनका कबूलनामा भी सामने आने की बात कही जा रही है। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में एल्विश यादव के साथ ही सिंगर फाजिलपुरिया दिख रहे हैं। दोनों के अलावा भी कई और लोगों को वीडियो में देखा जा सकता है। 

वीडियो में एल्विश के हाथ में दिखा सांप

सामने आए इस वीडियो में एल्विश यादव के हाथ में सांप देखने को मिल रहे हैं। एक दो नहीं बल्कि कई सांप वीडियो में नजर आए हैं। इसमें एल्विश यादव किसी से अपने हाथों में पहले सांप पकड़ते हैं और फिर उसे वापस थमा देते हैं। इस दौरान उनके बगल में खड़े नजर आ रहे फाजिलपुरिया भी सांपों को हाथ में पकड़ने की कोशिश करते हैं। 

यहां देखें वीडियो 

जानें पूरा मामला

ये भी बताया जा रहा है कि एल्विश ने यह भी स्वीकार किया कि वह राहुल सहित सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला था और उनसे परिचित था। एल्विस यादव पर नोएडा पुलिस ने 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है। 29 एनडीपीएस एक्ट तब लगाया जाता है जब कोई नशे से जुड़ी साजिश जैसे नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल होता है। इस अधिनियम के तहत दर्ज आरोपियों को आसानी से जमानत भी नहीं मिलती है। पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। 

पीएफए का दावा

पीएफए ने अपनी एफआईआर में एल्विश यादव का नाम भी लिया था और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया था। दावा किया गया था कि वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं। बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप की विष ग्रंथियां निकालना दंडनीय अपराध है और दोषी को सात साल की जेल हो सकती है। एल्विश हाल ही में गुरुग्राम में सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) नाम के एक यूट्यूबर की पिटाई के लिए भी चर्चा में थे। 

14 दिन की न्यायिक हिरासत में एल्विश

बता दें, कोर्ट ने एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेल अधिकारियों की ओर से खबर आई थी कि एल्विश यादव की जेल में पहली रात बेचैनी और मायूसी में गुजरी। वहीं नोएडा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एल्विश यादव ने कबूल किया है कि वो पार्टी में सांप और सांपों का जहर मंगवाता था। एल्विश यादव ने पूछताछ में कबूला है कि वो गिरफ्तार आरोपियों राहुल समेत सभी से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिल चुके थे और जान पहचान भी थी। 

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने दिखाई बेटी आराध्या बच्चन की लेटेस्ट फोटो, फैंस बोले- नैन-नक्श सब मां जैसे

एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद सिंगर फाजिलपुरिया की बढ़ीं मुश्किलें, नोएडा पुलिस कर सकती बड़ी कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन