1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फेमस एक्ट्रेस संचिता उगाले ने की आत्महत्या, छोटी उम्र में ही कहा दुनिया को अलविदा

फेमस एक्ट्रेस संचिता उगाले ने की आत्महत्या, छोटी उम्र में ही कहा दुनिया को अलविदा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 15, 2026 01:05 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 04:27 pm IST

'दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे' फेम टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने 22 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि ये आत्महत्या का मामला है।

SANCHITA UGALE- India TV Hindi
संचिता उगाले। Image Source : REPORTER INPUT

टीवी इंडस्ट्री से बेहद परेशान करने वाली खबरे सामने आई है, जिसने लोगों को सदमे में डाल दिया है। दंगल चैनल के पॉपुलर टीवी शो 'दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे' की फेमस एक्ट्रेस संचिता उगाले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली है। यह घटना रविवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हुई।

संचिता उगाले ने कई फिल्मों और टीवी शो में किया काम

संचिता उगाले ने छोटी उम्र में ही काफी काम किया और इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया था। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर टीवी तक पर अपनी कला का प्रदर्शन किया था। संचिता उगाले ने हिंदी टीवी धारावाहिक 'दिल वाले दूल्हा ले जाएंगे' में लीड एक्ट्रेस सुकून की भूमिका निभाई थी। इस रोल से वो घर-घर में फेमस हुई थी और उन्हें अलग पहचान मिल गई थी। उनकी एक्टिंग की बदौलत ये शो काफी चर्चित हुआ और लोगों ने एक्ट्रेस की खूब तारीफ भी की थी। इसके अलावा उन्होंने 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाया था। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी अभिनय किया था।

घर पर नहीं था कोई, जब एक्ट्रेस ने लगाई फांसी

संचिता नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में अपने माता-पिता और 15 वर्षीय बहन के साथ रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें तुरंत महा नगर पालिका के तुलिंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संचिता की आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आचोले पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से भी अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने सिर्फ अभी यही बताया कि अज्ञात कारणों के चलते एक्ट्रेस की मौत हुई है। पहली नजर में ये आत्महत्या का मामला ही जाहिर हो रहा है।

Input- हनीफ पटेल

ये भी पढ़ें: सुसाइड से सिर्फ एक घंटे पहले संचिता उगाले ने किया पोस्ट, फिर मौत को लगाया गले, वीडियो देख बोले लोग- कितनी खुश थी

विजय देवरकोंडा के माथे से रश्मिका मंदाना ने पोंछा पसीना, फिर मूंछ को दिया ताव, कैमरे में कैद हुआ प्यार भरा मोमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन