1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: सलमान खान के शो से ये कंटेस्टेंट हुई बाहर, पहले एविक्शन के साथ आया ट्विस्ट

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो से ये कंटेस्टेंट हुई बाहर, पहले एविक्शन के साथ आया ट्विस्ट

 Published : Aug 25, 2025 11:11 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 07:32 am IST

बिग बॉस 19 से फरहाना भट्ट घर से बेघर होने वाली पहली प्रतियोगी बन गई हैं, लेकिन बिग बॉस ने ऐसा गेम खेला कि दर्शक देख हैरान रह गए। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट ने यह फैसला असेंबली रूम में लिया।

farrhana bhatt- India TV Hindi
फरहाना भट्ट। Image Source : INSTAGRAM/@FARRHANA_BHATT

'बिग बॉस 19' अभी शुरू ही हुआ है और घर के अंदर ड्रामा अपने पूरे शबाब पर है। तीखी बहस से लेकर रणनीतिक चालों तक, कंटेस्टेंट ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन बिग बॉस हमेशा की तरह, आग में घी डालने और सस्पेंस बनाए रखने में माहिर हैं। एक चौंकाने वाले कदम के तहत बिग बॉस ने शो शुरू होने के दूसरे दिन ही अपना गेम खेला और सीजन के पहले एविक्शन की घोषणा कर दी। चूंकि इस साल का थीम लोकतंत्र है, इसलिए घरवालों को आपस में तय करने के लिए कहा गया कि शो छोड़ने वाला पहला कंटेस्टेंट कौन होना चाहिए। इस फैसले ने न केवल कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया, बल्कि दर्शकों के बीच भी इस बात को लेकर बज बना दिया।

फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 से हुई बाहर

बिग बॉस 19 के दूसरे एपिसोड में जहां कुनिका सदानंद और बसीर अली के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई तो वहीं घर में काम को लेकर भी बहसबाजी हुई। बिग बॉग सीजन 19 में हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब 25 अगस्त को घर से बेघर होने वाली पहली प्रतियोगी फरहाना भट्ट बनीं। जी हां, फरहाना भट्ट बाहर हो गई हैं। घर में उनका सफर काफी छोटा रहा। वह घरवालों के साथ बॉन्ड बनाने में नाकाम रहीं, जिसकी वजह से उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान वोट के जारिए बाहर होना पड़ा।

सीक्रेट रूम में पहुंचीं फरहाना भट्ट

हालांकि, जैसा कि बिग बॉस के प्रशंसक जानते हैं। कुछ भी उतना आसान नहीं होता जितना घर में दिखाया जाता है। जब सभी को लगा कि फरहाना का सफर खत्म हो गया है, तभी शो में एक नया मोड़ आ गया। घर जाने के बजाय फरहाना को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। सीक्रेट रूम हमेशा से बिग बॉस के सबसे रोमांचक पहलुओं में से एक रहा है। वहां भेजे जाने वाले प्रतियोगियों को बिना देखे घर में क्या हो रहा है, यह देखने का मौका मिलता है। वे अक्सर बाद में अपने साथी घरवालों के असली चेहरे और रणनीतियों की जानकारी लेकर लौटते हैं। अब अपकमिंग एपिसोड में यह खेल को पूरी तरह से बदल सकता है। जैसे-जैसे सीज़न आगे बढ़ रहा है, प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि फरहाना भट्ट के सीक्रेट रूम का ट्विस्ट क्या होगा और क्या उनका दूसरा मौका उनके बिग बॉस के सफर की दिशा बदल देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन