1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'गुम है किसी के प्यार में' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के घिसे पिटे ट्रैक देख बोर हुए दर्शक, ये सीन नहीं आ रहे रास

'गुम है किसी के प्यार में' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के घिसे पिटे ट्रैक देख बोर हुए दर्शक, ये सीन नहीं आ रहे रास

 Published : May 31, 2024 12:55 pm IST,  Updated : May 31, 2024 12:55 pm IST

'अनुपमा' के बोरिंग इमोशनल ड्रामा के बाद अब दर्शक टीवी के टॉप शो 'गुम है किसी के प्यार में' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के घिसे पिटे सेम ट्रैक को देख चिढ़े हुए हैं। इन दिनों अभिरा-अरमान और सवी-ईशान की कहानी देखकर लोग कहीं न कहीं ऊब गए है।

ghum hai kisikey pyaar meiin, yeh rishta kya kehlata hai - India TV Hindi
टीआरपी के लिए शोज में होगा तमाशा। Image Source : X

टीआरपी लिस्ट में बने रहने के लिए टीवी शोज के मेकर्स कई तरह के दांव पेच खेलते हैं, लेकिन फिर भी कुछ सीरियल की कहानी दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाती है। 'गुम है किसी के प्यार में' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी के सबसे पसंदीदा टीवी शो में से एक हैं। दोनों ही टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में भी बने हुए है, लेकिन दोनों ही टीवी सीरियल इन दिनों अपनी घिसी पिटी कहानी को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। दोनों शो के कई एपिसोड में काफी सारे सेम ट्रैक देखने को मिल रहे हैं। तलाक से लेकर पारिवारिक विवाद तक सबकुछ सेम दिखाया जा रहा है।

सेम ट्रैक देख बोर हुए दर्शक

राजन शाही का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'गुम है किसी के प्यार में' के निर्माता राजेश राम सिंह के शो में इन दिनों तलाक, दूसरी शादी, एक्स लवर से फिर प्यार और पारिवारिक विवाद तक सब कुछ सेम टू सेम देखने को मिल रहा है। हां स्टार कास्ट अलग है, लेकिन कहानी वहीं बोरिंग सी, जिसे देख दर्शक भी अब बोर होने लग गए हैं। दोनों सीरियल में लीप के बाद भी कहानी में कोई नयापन नहीं देखने को मिला।

दर्शकों को ये सीन नहीं आ रहे रास

  • 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जहां अभिरा, अरमान और रूही के बीच लव ट्रायंगल दिखाया जा रहा है। वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' भी सवी, ईशान और रीवा के बीच में भी ये प्यार वाला ड्रामा दिखाया जा रहा है। 
  • अरमान-अभिरा से तलाक के बाद अपनी एक्स से शादी करने की तैयारी में लगा हुआ है। वहीं ईशान भी सवी से तलाक के बाद अपनी एक्स लवर रीवा से शादी करते दिखाई देने वाला है।
  • अभिरा ने अरमान से शादी की क्योंकि यह उसकी मां अक्षरा की आखिरी इच्छा थी। अक्षरा चाहती थी कि अरमान अभिरा की जिम्मेदारी ले क्योंकि उसका कोई नहीं है। वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' में भी यही हुआ था।
  • 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जहां कावेरी यानी दादी सा अभिरा को पसंद नहीं करती हैं। वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' अक्का भी सवी को बिल्कुल पसंद नहीं करती है।
  • टीआरपी के लिए 'गुम है किसी के प्यार में' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नई एंट्री का सिलसिला शुरू किया गया, जिसके बाद भी बोंरिग और घिसी पिटी कहानी देखने को मिल रही है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन