1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट को मिलाकर जान कुर्बान करेगी पाखी, मौत के साथ होगा शो का अंत!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट को मिलाकर जान कुर्बान करेगी पाखी, मौत के साथ होगा शो का अंत!

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 17, 2022 08:33 am IST,  Updated : Sep 17, 2022 08:33 am IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के फैंस के लिए एक अच्छी और एक थोड़ी निराश कर देने वाली खबर सामने आई है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : TWITTER

Highlights

  • खत्म होने जा रहा है 'गुम है किसी के प्यार में'!
  • पाखी की मौत के साथ होगा शो का अंत!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में मज़ेदार ड्रामा चल रहा है। एक तरफ जहां सालों बाद सई वापस विराट और पाखी की ज़िंदगी में लौट आई है। वहीं शो को लेकर भी तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल शो में सई और विराट के मिलन का सीक्वेंस चल रहा है। दोनों सालों बाद आखिरकार मिल ही गए हैं। लेकिन एक तरफ जहां ऑडियंस दोनों के बीच आगे क्या होगा देखना चाहती है। वहीं शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अब शो का अंत होने जा रहा है। मेकर्स ने अब इस शो को खत्म करने का मन बना लिया है। खबरों की मानें तो - नवंबर का महीना, शो का आखिरी महीना होगा। शो में अब विराट और सई को मिलाने के बाद इसे खत्म करने की ओर बढ़ाया जाएगा। शो के अंत में दिखाया जाएगा कि विराट और सही मिल जाएंगे और उनके दोनों बच्चे सवी और विनायक भी साथ आ जाएंगे।

Anupamaa के 'तोषू' को नहीं आई चार रात तक नींद, जानिए शूटिंग के बाद क्यों निकले आंसू

अब सभी सोच रहे होंगे कि पाखी का क्या होगा। तो आपको बता दें कि शो के अंत के साथ-साथ पाखी की भी मौत हो जाएगी। शो को हैपी एंडिंग देने के लिए सई और विराट को एक होता हुआ दिखाया जाएगा और ये काम खुद पाखी करेगी। दोनों को मिलाने के बाद पाखी इस दुनिया को अलविदा कह देगी। रिपोर्ट की मानें तो पाखी की बड़ी बीमारी का शिकार हो जाएगी। जिसके चलते उसकी मौत हो जाएगी। 

रियो ओलंपिक जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने पीवी सिंधु से किया था ये वादा, पूरी होने पर गिफ्ट की लग्जरी कार

पाखी की मौत से पहले सई विनायक की पूरी ज़िम्मेदारी लेगी। उसे मां का प्यार और उसकी सारी जरूरतों को पूरा करेगी। इसके बाद विराट और सई की लव स्टोरी की दोबारा शुरुआत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का फिर सीक्वल आएगा। सीक्वल शो के वही पुराने किरदारों के साथ होगा। सई और विराट अब सवी और विनायक के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे। इसके बाद इसमे पैरेंट्स और बच्चों के रिलेशनशिप के बारे में दिखाया जाएगा। हो सकता है कि शो की कहानी विराट और सई के अलावा बच्चों पर भी फोकस करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन