1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को फिर सहारा देगी सई, पत्रलेखा की गोद उजड़ने से टूटेगा परिवार का दिल!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को फिर सहारा देगी सई, पत्रलेखा की गोद उजड़ने से टूटेगा परिवार का दिल!

 Published : Jan 04, 2023 02:03 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 08:38 pm IST

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 4 January Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में एक दुखद मोड़ आने वाला है। सई एक बार फिर विराट का सहारा बनेगी, वहीं काकू पत्रलेखा के कभी मां नहीं बन पाने का जिम्मेदार सई को ठहराएगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : HOTSTAR

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Twist 4 January: टीआरपी में आए दिन नंबर 1 पर रहने वाला शो 'गुम है किसी के प्यार में' अब दर्शकों को मनोरंजन देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शो में सई, विराट और पाखी के प्यार की उलझन अब लगातार बनी हुई है। एक ओर पत्रलेखा के कभी मां न बन पाने का दुख पूरे परिवार में छाया है वहीं दूसरी ओर खोया हुआ विनायक मिलने से सई और विराट का परिवार पूरा हो गया है। वहीं अब आगे हम देखने वाले हैं कि एक बार फिर सई, विराट को मुश्किल वक्त में सहारा देने वाली है। 

पिछले एपिसोड में 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में सई अपना पूरा जोर लगाकर प्रताप से गेट खुलवा लेती है और अपने बच्चों की जान बचा लेती है। वहीं हाल ही में एक्सीडेंट से उबरी पत्रलेखा की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है, जिसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। जिसके बाद हम देखेंगे कि पत्रलेखा की जान बचाने के लिए डॉक्टर उसकी बच्चादानी निकालने का फैसला लेंगे। डॉक्टर पुल्कित उन्हें बताते हैं कि पत्रलेखा ने न तो आराम किया और न ही दवाइयां लीं, अब उसकी सर्जरी करनी होगी, जिसके बाद वह कभी मां नहीं बन पाएगी। 

आज 'गुम है किसी के प्यार में' के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि साहिबा की सलाह मानकर सई अपने खोए हुए विनायक को ढूंढने जाएगी। वह कहती है कि जब हादसे में आप बच गईं तो क्या पता आपका बेटा विनायक भी बच गया हो। जिसके बाद यह बात सबके सामने आती है कि वीनू सई का अपना बेटा ही है। 

TRP LIST: 'अनुपमा' को पछाड़कर इस शो ने मारी बाजी, अपने पसंदीदा सीरियल का जानिए क्या है हाल?

लेकिन दूसरी ओर पत्रलेखा की गोद उजड़ने पर काकू आपा खो देती हैं। वह बच्चादानी निकालने की बात सुन लेती हैं और गुस्से से आग बबूला हो जाती हैं। वह पूरा दोष वह सई के सिर पर डालने लगती हैं। भवानी यानी काकू सई से कहेगी "पड़ गई तेरे कलेजे को ठंडक, तेरे वजह से हमारे घर को वंश नहीं मिल पाया। तेरी वजह से हमारा वीनू मर गया।" ऐसे में सई भी उन्हें चुप कराने का मौका नहीं छोड़ती।

अनुपमा से अलग होने का फैसला लेगा अनुज कपाड़िया, खतरनाक ट्विस्ट से टूटेगा #MaAn के फैंस का दिल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन