1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. होली पर पति शाहनवाज के प्यार में डूबी दिखीं देवोलीना भट्टाचार्जी, कपल ने खूब लगाया एक-दूजे को रंग-गुलाल

होली पर पति शाहनवाज के प्यार में डूबी दिखीं देवोलीना भट्टाचार्जी, कपल ने खूब लगाया एक-दूजे को रंग-गुलाल

 Published : Mar 26, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Mar 26, 2024 03:58 pm IST

टीवी सीरियल स्टार देवोलीना भट्टाचार्जी ने होली के खास मौके पर अपने पति शाहनवाज संग खूब हुड़दंग मचाया। हाल ही में देवोलीना ने अपने होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें उन्हें पति संग होली के रंग में रंगे हुए देखा जा सकता है।

Devoleena Bhattacharjee- India TV Hindi
देवोलीना भट्टाचार्जी ने पति संग यूं मनाई होली Image Source : X

साथ निभाना साथिया' टीवी सीरियल की मशहूर गोपी बहू यानी देवोलिना भट्टाचार्जी हर त्योहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाती हैं। ऐसे में होली का त्योहार भी एक्ट्रेस ने अपने पति शाहनवाज संग खूब हुड़दंग के साथ मनाया। देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपने होली सेलिब्रेशन की झलकियां हाल ही में फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस रंगों में सराबोर नजर आ रही हैं।  

देवोलीना ने यूं मनाई पति संग होली

देवोलीना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें आप उन्हें उनके पति के साथ जमकर होली खेलते हुए देख सकते हैं। कपल इस पल को काफी एंजॉय करता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों के चेहरा गुलाल से लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं देवोलीना इस दौरान अपने आउटफिट से भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान व्हाइट कलर का सूट पहने और मल्टीकलर की चूड़ियों के साथ ईयररिंग्स पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में देवोलीना अपने पति की आंखों में खोई दिख रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी के इन फोटोज पर फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। वह इन फोटो को जमकर लाइक भी कर रहे हैं और इन पर उनके खूब कमेंट भी आ रहे हैं। वहीं इससे पहले भी देवोलीना ने छोटी होली पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो रंग-गुलाल उड़ाती हुई नजर आई थीं। इन तस्वीरों में देवोलीना पर्पल कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने बंगाली बाला दिख रही थीं, फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक खूब पसंद आया था। 

देवोलीना भट्टाचार्जी का वर्क फ्रंट

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी, 'बंगाल 1947' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म  का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। देवोलीना भट्टाचार्जी स्टारर यह फिल्म में रोमांस और ऐतिहासिक की उथल-पुथल को बहुत अच्छे से पेश किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस का अच्छा-खासा रिस्पांस मिला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन