1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. प्रेगनेंसी वीडियो शूट करने के दौरान भारती से हर्ष की हुई बहस, कहा- 'शादी करके हो रहा पछतावा'

प्रेगनेंसी वीडियो शूट करने के दौरान भारती से हर्ष की हुई बहस, कहा- 'शादी करके हो रहा पछतावा'

 Published : Feb 23, 2022 10:26 am IST,  Updated : Feb 23, 2022 10:47 am IST

हाल ही में भारती और हर्ष ने एक नया वीडियो अपने यूट्यूब पर शेयर किया है जिसमें दोनों बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।

भारती और हर्ष- India TV Hindi
भारती और हर्ष Image Source : INSTAGRAM/BHARTI.LAUGHTERQUEEN

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। वह बहुत जल्द बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसे लेकर वो बहुत खुश हैं। कपल ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की थी।  भारती के हसबैंड हर्ष लिंबाचिया भी अपनी लेडी लव का खास ख्याल रख रहे हैं। 

भारती और हर्ष अपने यूट्यूब चैनल लाइफ ऑफ लिंबाचिया पर अक्सर फैंस के लिए मजेदार वीडियोज अपलोड करते हैं। हाल ही में भारती और हर्ष ने एक नया वीडियो अपने यूट्यूब पर शेयर किया है जिसमें दोनों बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में दोनों फैंस से इंटरेक्शन कर रहे होते हैं तभी दोनों में बहस हो जाती है। भारती सिंह कहती हैं, 'अगर इतनी दिक्कत थी तो मुझसे शादी क्यों की।' मजाकिया अंदाज में हर्ष जवाब देते हुए कहते हैं 'दिमाग खराब हो गया था मेरा, आज तक पछतावा हो रहा है।' हर्ष की बात को सुनने के बाद भारती उन्हें देखती हैं और चुप हो जाती हैं।

इसके साथ ही हाल ही में भारती ने एक फोटोशूट भी कराया है जिसकी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

हर तस्वीर में भारती के चेहरे पर मां बनने की खुशी और प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। फोटोज में भारती बेबे पंब फ्लॉन्ट करती नजर ई रही हैं। फोटोज में भारती ऑरेंज कलर की लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, ब्लू पैंट और फ्लोरल प्रिंटेड ब्लू ब्लेजर में हर्ष भी काफी हैंडसम लग रहे हैं।

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष इन दिनों रियलिटी शो हुनरबाज को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में ये दोनों ही जजेस और कंटेस्टेंट के साथ ढेर सारी मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन