1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिना खान की 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ऑन-स्क्रीन पिता संजीव सेठ से हुई मुलाकात, कैप्शन ने जीता दिल

हिना खान की 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ऑन-स्क्रीन पिता संजीव सेठ से हुई मुलाकात, कैप्शन ने जीता दिल

 Published : Mar 01, 2026 09:42 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 09:42 pm IST

हिना खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की पहली जनरेशन का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने अक्षरा के किरदार से फैंस का दिल जीता था। वहीं अक्षरा और उनके ऑन-स्क्रीन पिता विशम्भरनाथ माहेश्वरी का खास रिश्ता आज भी दर्शकों के दिलों में बसा है।

Hina Khan- India TV Hindi
हिना खान और संजीव सेठ Image Source : INSTAGRAM/@REALHINAKHAN

स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 17 साल से चल रहा है। इतने सालों में सीरियल की कहानी और कलाकार में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिले, लेकिन आज भी दर्शक इसके हर किरदार के नाम और चेहरे को भील नहीं पाए हैं। रीयूनियन की तस्वीरें इन बातों का सबूत है। सोशल मीडिया पर 'ये रिश्ता क्या' की अक्षरा यानी हिना खान ने अपने इस रीयूनियन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे एक बार फिर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं।

हिना खान ने ऑन-स्क्रीन पिता पर लुटाया प्यार

पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान अपने ऑन-स्क्रीन पिता-एक्टर संजीव सेठ से मिलीं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में अपने पुराने को-स्टार के साथ एक हैप्पी सेल्फी पोस्ट की। तस्वीर में हिना को हाथ से 'V' साइन बनाते हुए और अपनी मुस्कान दिखाते हुए देखा जा सकता है। वहीं संजीव ने तस्वीर में अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी की ओर इशारा करते हुए कैप्शन लिखा, 'मेरे गॉसिप पार्टनर के साथ लव यू दद्दू… हमेशा और हमेशा के लिए..@sethsanjeev।'

Hina Khan
Image Source : INSTAGRAM/@REALHINAKHANहिना खान की ऑन-स्क्रीन पिता संजीव सेठ से मुलाकात की झलक

हिना खान का हिट डेब्यू

बता दें कि हिना ने पसंदीदा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हीरोइन अक्षरा सिंघानिया का रोल किया था, जबकि संजीव उनके पिता विशंभरनाथ 'विशंभर' माहेश्वरी के रोल में दिखे थे। 12 जनवरी 2009 को प्रीमियर हुआ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इंडियन टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के तहत राजन शाही के सपोर्ट में हिना खान इस ड्रामा में करण मेहरा के साथ थीं।

हीरोइन और विलेन बन जीता दिल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से निकलने के बाद हिना ने 2018 से 2019 तक रोमांटिक टेलीविजन सीरीज 'कसौटी जिंदगी की 2' में विलेन कोमोलिका का रोल किया। इसके अलावा, उन्होंने 2017 में रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 2017-2018 में 'बिग बॉस' में भी हिस्सा लिया। हाल ही में हिना को अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था।

ये भी पढे़ं-

धांसू मर्डर मिस्ट्री फिल्म, जिसके हर सीन में है दोगुना सस्पेंस, कातिल को देख रह जाएंगे हैरान

'कहीं किसी रोज' की शाइना का 22 साल बाद बदला पूरा लुक, लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन देख नहीं होगा यकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन