1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दूसरी बार उमराह पर हिना खान, मुश्किल से मिली नमाज पढ़ने की जगह तो परेशान एक्ट्रेस ने कही ये बात

दूसरी बार उमराह पर हिना खान, मुश्किल से मिली नमाज पढ़ने की जगह तो परेशान एक्ट्रेस ने कही ये बात

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 12, 2024 07:34 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 07:34 pm IST

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों धार्मिक यात्रा पर मक्का गई हुई हैं। ये उनका दूसरा उमराह है। एक्ट्रेस ने अपना अनुभव साझा करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। साथ ही उन्होंने बताया कि ये करना महिलाओं के लिए कितना मुश्किल है।

Hina khan- India TV Hindi
हिना खान। Image Source : INSTAGRAM

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों टीवी के पर्दे से गायब हैं, लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने स्टाइल से वो लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस धर्म की राह पर निकल पड़ी हैं और वो मक्का में अपने दिन गुजार रही हैं। उन्होंने अपनी मक्का ट्रिप की झलक भी फैंस के साथ साझा की है। अपना अनुभव फैंस संग साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी मक्का में महिलाओं के लिए नामाज पढ़ पाना आसान नहीं है। एक्ट्रेस का कहना है कि भीड़ के चलते जगह मिल पाना काफी मुश्किल होता है।  

हिना ने दिखाई मक्का की झलक

एक्ट्रेस हिना खान सऊदी अरब के मक्का गईं हुई हैं। उन्होंने अपने उमराह की झलकियां साझा की हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें बहुत शांति मिलती है। टीवी एक्ट्रेस ने हाल में ही तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती होने की खबर साझा की थी। अब वो ठीक होने के बाद इस्लामिक तीर्थस्थल मक्का की यात्रा पर हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में फेमस हुईं हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। 

हिना ने साझा की फीलिंग

अपनी यात्रा की एक झलक दिखाते हुए एक नोट लिखा, 'यह मेरे लिए पहली बार नहीं था... लेकिन, चिंता, घबराहट, भावनाएं बिल्कुल पहली बार की तरह हैं... आप रोते हैं और रोते हैं और केवल रोते हैं... जब आप राजसी काबा को देखते हैं तो आप हिप्नोटाइज महसूस करते हैं, आपके होंठ जम जाते हैं, आपको ठंड लगती है... आप बस अपनी आंखें नहीं हटा सकते, यह इतना अभिभूत करने वाला है... यह जगह मेरे अंदर बहुत शांति और सुकून लाती है।'

Hina khan
Image Source : INSTAGRAMहिना ने साझा किया अनुभव।

मुश्किल से मिली नामाज पढ़ने की जगह

आगे एक्ट्रेस लिखती हैं, 'मतफ एरियी में नमाज पढ़ने के लिए जगह ढूंढना आसान नहीं है क्योंकि यहां 24/7 भीड़ रहती है, ये जगह हमेशा भरी रहती है। खासकर महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल है। मैंने मतफ की पहली ही लाइन में नमाज पढ़ी।' हिना खान इस दौरान ब्लैक कलर के बुर्के में नजर आईं। 

Hina khan
Image Source : INSTAGRAMहिना को हुई नमाज पढ़ने में मुश्किल।

इस शो में आईं नजर

एक तस्वीर में हिना बुर्का पहने और उमराह पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'जुम्मा मुबारक हो, मक्का में दुआ करते हैं।' एक्ट्रेस के काम की बात करे तो उन्हें आखिरी बार 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 13' में एक चैलेंजर के रूप में देखा गया था।

यहां देखें पोस्ट

ये भी पढ़ें: '12वीं फेल' देखने के बाद अनुराग कश्यप जगी उम्मीद, बोले- एक नई शुरुआत के लिए अब तैयार...

 दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन धमाका करेगी 'कल्कि 2898 एडी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन